फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10 new sho in police stations in jaunpur many inspectors transfer to non-district

जौनपुर पुलिस में फेरबदल: 10 थानों में नए थानाध्यक्ष, 4 प्रभारी निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला

Thu, 29 Jul 2021 10:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Jul 2021 10:04 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं। जिले के 10 थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है।
 

विज्ञापन
10 new sho in police stations in jaunpur many inspectors transfer to non-district
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय साहनी ने जिले के 10 थानों पर नए थानाध्यक्षों की तैनाती की है। साथ ही चार प्रभारी निरीक्षकों के गैर जनपद स्थानांतरण होने पर बुधवार की देर रात उन्हें कार्यमुक्त कर दिया और उनके स्थान पर दूसरे की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार योगेंद्र यादव का स्थानांतरण जनपद के लिए हो गया है। इनके स्थान पर क्राइम ब्रांच विवेचना सेल से रमेश यादव को  नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर भैया शिवप्रसाद सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद के लिए हो गया है। जिनके स्थान पर बक्सा के थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला को नया थानेदार बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं पवारा थानाध्यक्ष सेतांशू शेखर पंकज का गैर जनपद जनपद तबादला हुआ, उनके स्थान पर थानाध्यक्ष सुजानगंज मनोज कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक बरसठी श्याम दास वर्मा का तबादला गैर जनपद के लिए हुआ। उनके स्थान पर केराकत कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राम सरीख गौतम को थानाध्यक्ष बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्रभारी निरीक्षक सरपतहां देवीबर शुक्ला का तबादला प्रभारी निरीक्षक सुरेरी के लिए किया गया है। इनके स्थान पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर श्रीप्रकाश राय को भेजा गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक सुरेरी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाठक को गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed