फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10,522 people got kovid vaccine in the district

जिले में 10,522 लोगों को लगा कोविड का टीका

Sun, 08 Aug 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
10,522 people got kovid vaccine in the district
कोरोना से बचाव के लिए जिले में 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को 10,522 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। अब तक जिले में 10,47,179 टीके की डोज लगाई जा चुकी है। एक केंद्र पर टीकाकरण के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इस बीच लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 7,118 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 2,392 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें से 1603 लोगों ने पहली तथा 789 लोगों ने दूसरी डोज लगवाया। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1012 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें से 661 लोगों को पहली तथा 351 लोगों को दूसरी डोज लगी। इस तरह से शनिवार को 10,522 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें से 8,865 लोगों को पहली और 1,657 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अभी तक 10,47,179 टीके की खुराक लग चुकी है। जिसमें से 8,76,767 को पहली तथा 1,70,412 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

मीरगंज: कसेरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। जिसके चलते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ देख स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किए, लेकिन कतार में खड़े ग्रामीण नाराज हो गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष मीरगंज राणा प्रताप यादव मौके पर पहुंच गए। लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed