फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.37 lakh bill, 75 thousand payment still outstanding 2.17 lakh rupees

1.37 लाख का बिल, 75 हजार भुगतान फिर भी 2.17 लाख रुपये बकाया

Mon, 18 Jan 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
1.37 lakh bill, 75 thousand payment still outstanding 2.17 lakh rupees
जौनपुर। विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम वाराणसी में सोमवार को 18 मामले आए, इसमें 13 का समाधान हुआ। आबकारी विभाग के बकाया बिल का मामला रोचक रहा। शिकायत लेकर पहुंचे लिपिक ने जब 1.37 लाख रुपये के बकाए बिल में 75 हजार जमा करने के बाद भी 2.17 लाख रुपये बकाया होने की बात कही तो फोरम के अधिकारी भी दंग रह गए। बाद में कार्यालय में नया मीटर लगवाने की बात कह उसे निस्तारित श्रेणी में डाल दिया गया।
विज्ञापन

फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष इं. विजय रंजन सिन्हा व सचिव एक्सईएन पंकज मिश्रा ने विद्युत वितरण खंड तृतीय परिसर में आयोजित शिविर में आबकारी विभाग के लिपिक ने कार्यालय का बिल प्रस्तुत किया। बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व 1.37 लाख रुपये के बकाया का बिल दिया गया था। इसमें 75 हजार रुपये का भुगतान किया गया। बिजली विभाग ने एक तो 75-75 हजार के दो रसीद काट दिए। उनकी भूल बताते हुए जब शेष बकाया जानने आए तो अभी भी 2.17 लाख रुपये बकाया दर्शाया जा रहा है। यह बकाया भुगतान तिथि से भी पहले का है। काफी देर तक माथापच्ची के बाद पहुंचे लेखा विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व में दिया गया बिल प्रोविजनल था। कार्यालय का मीटर खराब है, इसलिए सिर्फ औसम रीडिंग लेकर बिल दिया गया है। अगर रीडिंग होती तो इससे ज्यादा चार्ज लिया जाता। लिहाजा नया बिल ही सही है। एक्सईएन ने वहां तत्काल नया मीटर लगवाने और पिछले छह माह का बिल भी उसमें जोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा फोरम में 17 अन्य मामले भी आए। यह भी बिल बकाया से जुड़े थे। कुल 18 में से 13 मामलों का समाधान किया गया। शेष संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश के साथ सौंप दिए गए। इस अवसर पर एक्सईएन नजम अहमद सहित विद्युत वितरण खंड तृतीय के एसडीओ व जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed