फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1,250 teams of health department will search patients from door to door

स्वास्थ्य विभाग की 1,250 टीमें घर-घर खोजेंगी मरीज

Tue, 07 Sep 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
1,250 teams of health department will search patients from door to door
बुखार, सर्दी जुकाम और टीबी से संक्रमित मरीजों को घर-घर तलाश कर इलाज करने के लिए जिले में मंगलवार से अभियान शुरू हो गया। कोरोना की तर्ज पर घर-घर मरीजों की तलाश कर उनका इलाज किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 1,250 टीमों का गठन किया है। सभी टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों का ब्योरा एकत्र करेंगी। बीमारी के लक्षण के हिसाब से उनकी जांच कराकर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

टीम में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी को टीम में शामिल किया गया है। इन्हें 16 सितंबर तक 50-50 घरों की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये बुखार से पीड़ित, सर्दी-जुकाम, बदन में दर्द, मलेरिया, खांसी के साथ बुखार, टीबी के मरीजों के बारे में जानकारी करेंगी। लक्षण के आधार पर मेलेरिया, डेंगू, कोविड और टीवी की जांच कराई जाएगी। थर्मामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग कर सर्वेक्षण टीमें मरीजों की तलाश करेंगी। जिला मलेरिया अधिकारी डा. बीवी सिंह ने बताया कि डेंगू के लिए अब तक 120 मरीजों की जांच की गई है। जिसमें 6 व्यक्ति अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि दो केस पुराने हैं। इस तरह अब तक आठ मरीज डेंगू से पॉजिटिव मिल चुके हैं। डेंगू के लिए बनाए कंट्रोल रूम में सुबह आठ से शाम आठ बजे तक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कंट्रोल रूम में 21 कर्मचारी लगाए गए हैं। पल्स पोलियो की तर्ज पर प्रत्येक घर का सर्वे कराया जाएगा। जिले के सीएचसी व पीएचसी केंद्र के अधीक्षकों को सर्वे के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। प्रत्येक पांच टीम पर एक सुपरवाइजर एवं ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर जिले में बीमार लोगों को घर-घर खोजने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 1,250 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों की निगरानी के लिए भी टीम गठन की गई है। मरीजों का डिटेल बीमारी के लक्षण के साथ नोट किया जाएगा। उसी आधार पर जांच कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed