{"_id":"6887c526793ab537e404ddb4","slug":"09-mm-rainfall-in-10-hours-teenager-dies-due-to-collapse-of-kutcha-house-jaunpur-news-c-193-1-va11001-138177-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 10 घंटे में 0.9 एमएम बरसात, कच्चा मकान गिरने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 10 घंटे में 0.9 एमएम बरसात, कच्चा मकान गिरने से किशोर की मौत
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बीते 10 घंटे से हुई लगातार बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है। रविवार की रात 10 बजे से लेकर सोमवार को सुबह 8 बजे तक 0.9 एममएम बरसात हुई। इससे जगह-जगह पानी लग गया। उधर, खुटहन थाना अंतर्गत दरना गांव में सोमवार की दोपहर हुई भारी बारिश के दौरान एक कच्चा मकान गिरने से उसमें दबकर अंश यादव (16) की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और मृतक के परिवार में कोहराम छा गया।बरसात को देखते हुए सोमवार को सुबह डीएण डाॅ. दिनेश चंद्र ने कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को एक दिन तक बंद करने का आदेश जारी किया। बीते एक सप्ताह से जौनपुर को छोड़ आस-पास के सभी जिलों में बारिश हो रही थी। इससे जिले में काफी उमस थी। पंखे और कूलर भी लोगों को सुकून नहीं पहुंचा पा रहे थे। बीते शुक्रवार को दोपहर में करीब 20 मिनट की बरसात हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसके बाद शनिवार से लेकर रविवार की शाम तक एकदम बरसात नहीं हुई। हालांकि उमस और बादलों के छाए रहने से बारिश के कयास लगाए जा रहे थे। फिर देर रात 10 बजे से बरसात शुरु हुई तो सोमवार को सुबह 8 बजे तक होती ही रही। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि बीते 10 घंटों में करीब 0.9 एमएम बरसात हुई है। पूरे सप्ताह अच्छी बरसात का संभावना है। इस दौरान तापमान में नमी रहेगी। इससे आद्रता 80 फीसदी के करीब बनी रहेगी। कई घंटे लगातार बारिश से शहर समेत पूरे जिले में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसे देखते हुए सोमवार को सुबह जिलाधिकारी ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रहने का आदेश पारित किया।
शाहगंज : थापा प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि मृतक की पहचान अंश यादव (16) पुत्र सुधाकर यादव के रूप में हुई है। मृतक हादसे के समय अपने कच्चे मकान की तरफ से गुजर रहा था। तेज बारिश के चलते मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मलबे में किशोर दब गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजन बेसुध हो गए। गांव में मातम का माहौल है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पेड़ की डाल गिरने से बिजली का तार टूटा, आपूर्ति बाधित-सिकरारा। शेरवा गांव में रविवार की रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच सोमवार की भोर में ब्राह्मण बस्ती के पास बगीचे के आम के पेड़ की एक मोटी डाल बिजली के एलटी लाइन तार पर गिर गया। इससे उस क्षेत्र के 25 परिवारों की बिजली गुल हो गई। ब्राह्मण बस्ती निवासी डा अमर नाथ उपाध्याय ने बताया कि शाहपुर फीडर स्थित ट्रांसफार्मर से खींचे गए एलटी लाइन के तार तीन दिशाओं में गए हैं। कुम्हार बस्ती से भुजयवल व ब्राह्मण बस्ती को जाने वाली लाइन के तार पर आम की मोती डाल गिर गई। फोन से उपकेंद्र को सूचना दी गई। लाइनमैन ने ट्रांसफाॅर्मर से तीनों दिशाओं की लाइन काट दी । इससे 25 घरों में अंधेरा हो गया है। इसी लाइन पर हनुमानगढ़ी व विष्णु देव के मंदिर भी जुड़े हैं । पवित्र श्रावण मास में आराध्य देव की पूजा आरती में श्रद्धालुओं को कठिनाई हो रही है। अवर अभियंता मुलायम सिंह यादव ने बताया कि तार को जोड़ने की कवायद की जा रही है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
शिवालय परिसर में बरगद का पेड़ गिरा-बदलापुर। बाबा चौरेश्वर नाथ महादेव मंदिर छंगापुर में रविवार को एक बरगद का पेड़ अचानक धराशाई हो गया। संयोग ही था कि शिवालय को कोई क्षति नहीं हुई। भक्तों के अनंत आस्था का केंद्र उक्त शिवालय परिसर में बरगद का पेड़ बरसात के चलते धराशाई हो गया। संयोग था कि पेड़ के आगे व पीछे दोनों तरफ मंदिर था। इसलिए पेड़ बीच में गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ। पुजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मलबे को हटा दिया गया है।
24 गांवों में 18 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित-तेजीबाजार। बारिश के चलते क्षेत्र में 24 से अधिक गांवों में 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार रात्रि लगभग बारह बजे से सोमवार देर शाम तक विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। सहोदरपुर पावर हाउस से बिजली कट जाने से लोग गर्मी में रहने के लिए मजबूर है। वहीं पानी के लिए लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। लोगों के पास सबमर्सिबल, पंपिंग सेट, मशीन आदि बंद पड़े हैं। जेई आशीष कुमार ने बताया कि बारिश के कारण फाल्ट आया है। उसे ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र ही बहाल कर दी जाएगी।
बरगद का पेड़ गिरने से सीओ की बोलेरो क्षतिग्रस्त-मड़ियाहूं। कोतवाली परिसर में सोमवार को क्षेत्राधिकारी की बोलेरो पर बरगद का पेड़ गिर गया, जिससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस कर्मियों ने जेसीबी बुलाकर बोलेरो को बाहर निकाला। संयोग अच्छा था कि बरगद के नीचे और वाहन में कोई व्यक्ति बैठा नहीं था। दिन के समय बरगद के नीचे काफी संख्या में फरियादी बैठे रहते थे। सीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी पर पेड़ गिरा है। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। कोई जनहानि नहीं हुई है।