फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth shot , seriously

युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Sun, 11 Oct 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उरई।
अमर उजाला ब्यूरो उरई। Updated Sun, 11 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth shot , seriously
उरई (जालौन)। बाइक से अपने रिश्तेदार के घर आ रहे युवक को दूसरी बाइक से आ
विज्ञापन
रहे तीन हमलावरों ने जमीन की रंजिश को लेकर गोली मार दी। इससे युवक लहूलुहान होकर गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

कोंच कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नई बस्ती निवासी नफीस अहमद (30) पुत्र यूनुस रविवार की शाम तकरीबन चार बजे बाइक से उरई के मुहल्ला बघौरा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। तभी जमीन की रंजिश को लेकर कोंच निवासी रामू अपने दो अन्य साथियों के साथ के साथ पीछा करता हुआ आया और शहर के करसान रोड पर उसे रोक लिया। मारपीट कर उसे गोली मार दी जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया।

 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में नफीस ने बताया कि उसका रामू से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर उसे गोली मार दी गई। डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया है। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मामले की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed