फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth killed by beating his head with stone

पत्थरों से सिर कुचलकर युवक की हत्या

Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by beating his head with stone
कदौरा (जालौन)। गांव नाका में तिलक समारोह में आए युवक की सोमवार रात पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। युवक का शव समारोह स्थल के पास एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दूल्हा, उसकी मां, दो बहनों और रिश्तेदारों समेत 16 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नाका में सोमवार को शिवकरन के पुत्र शिवदत्त उर्फ बादशाह का तिलक (फलदान) समारोह था। हमीरपुर के गांव मुंडेरा थाना सुमेरपुर से रिश्तेदार तिलक लेकर आए थे। इसमें शामिल होेने के लिए कदौरा कस्बे के मोहल्ला बमहौरी निवासी वीरसिंह (19) पुत्र मुन्ना चौधरी भी गया था। डीजे की धुन पर सुबह तीन बजे तक नाच गाना होता रहा। सुबह घर से 30 मीटर दूर खाली पड़े प्लाट में वीरसिंह का शव पत्थर से कुचला हुआ ग्रामीणों ने देखा। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार का कहना है कि युवक की हत्या के मामले में जांच के लिए कई टीमें लगी हैं। इस मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed