फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth jumps into Betwa River, dies

युवक ने बेतवा नदी में छलांग लगाई, मौत

Fri, 19 Jun 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth jumps into Betwa River, dies
डकोर क्षेत्र के खरका में पंचनामा भरते कोतवाल बीएल यादव - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। थाना डकोर क्षेत्र के ग्राम टीकर के पास मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त एक व्यक्ति ने बेतवा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे डकोर थाना प्रभारी बीएल यादव ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना डकोर क्षेत्र के ग्राम खरका निवासी कृपाल (40) पुत्र कालका अहिरवार मिर्गी की बीमारी थी। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। जिसके चलते कृपाल ने ग्राम टीकर के पास बेतवा नदी में छलांग लगा दी जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर डकोर कोतवाली प्रभारी बीएल यादव मौके पर पहुंचे और शव पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि कृपाल मिर्गी की बीमारी के कारण मानसिक रूप से बीमार रहता था। इसी तनाव में उसने नदी में छलांग लगा दी। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

वृद्ध कुएं में गिरा, मौत
उरई। थाना डकोर क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में एक वृद्ध की कुएं में गिरकर मौत हो गई। सूचना पाकर थाना डकोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया निवासी राम नारायण (75) शुक्रवार सुबह गांव में कुएं के पास खड़ा था इसी दौरान अचानक पैर लड़खड़ाने से संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed