फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youngsters killed himself by hanging

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 12 Oct 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youngsters killed himself by hanging
जानकारी देते परिजन - फोटो : ORAI
उरई/रामपुरा। युवक ने घर के कमरे में पंखे के हुक से पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों व पड़ोसियों ने युवक को फांसी के फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि परिजन पति-पत्नी के बीच का विवाद बता रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के मल्लाहनपुरा निवासी बदन (25) पुत्र स्व. नाथूराम निषाद ने शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे संदिग्ध हालात में घर के कमरे में लगे पंखे के हुक से पत्नी की साड़ी से फांसी लगा ली। घर में खाना बना रही पत्नी मनीषा जब कमरे में पहुंची तो उसे फांसी पर लटकता देख चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी भी पहुंच गए और आनन फानन में युवक को फांसी से नीचे उतारा, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पहले फरीदाबाद में एक कंपनी में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

लेकिन 29 मई 2019 को उसकी शादी मढ़ेपुरा निवासी नातीराम की पुत्री मनीषा के साथ हुई थी। शादी होने के बाद से घर पर ही रह रहा था और अब एक-दो दिन में फरीदाबाद जाने वाला था। घर में वृद्ध मां फूलकुमारी, पत्नी मनीषा व बड़ी भाभी के साथ रह रहा था। मृतक तीन भाई थे। जिसमें वह सबसे छोटा था। उसके दो भाई दिल्ली में रहते हैं। पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। सूचना पाकर ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन पति पत्नी का आपस में विवाद बता रहे हैं। वह एक-दो दिन में फरीदाबाद जा रहा था और पत्नी भी साथ जाने की जिद कर रही थी। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed