फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yogi and Modi government did development

योगी और मोदी सरकार ने किया विकास

Mon, 10 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Yogi and Modi government did development
कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं व अभिभावक - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। हमारी आस्था और संस्कृति पर लंबे समय से प्रहार होता रहा है। हमारी एकजुटता ने देश की संस्कृति पर प्रहार करने वालों को खदेड़ने का काम किया। यह बात ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आटा के बीएमटी इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में कही। फिर उन्होंने योगी व मोदी सरकार की योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी व मोदी सरकार के नेतृत्व में देश व प्रदेश का न सिर्फ आर्थिक बल्कि नैतिक व संस्कृति विकास भी हुआ है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों व स्कूल प्रबंधन सराहना की। कहा कि ऐसे ही कार्यक्रमों से बच्चों में प्रतिभाओं का निखार होता है। इन कार्यक्रमों से संस्कृतियों का संरक्षण होता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक सुदामा दीक्षित की तारीफ कर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्कूलों के माध्यम से जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, वह सराहनीय है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में छात्र छात्राओं ने बुंदेली गीत, संगीत व नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सांसद भानु प्रताप वर्मा, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह निरंजन, नागेंद्र गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष समेत भाजपा पदाधिकारी एवं नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्द बनेगा भव्य राम मंदिर
कार्यक्रम में पहुंचे श्री श्री108 मंहत रामशरण दास पीठाधीश्वर अयोध्या धाम ने कहा कि अब अयोध्या में जल्द ही भव्य राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाते हुए मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की स्थापना कर दी है। अब सभी रुकावटें दूर हो गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं से अभद्रता न करें अधिकारी
कालपी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का उसरगांव में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के जनसंपर्क कार्यालय पर विधायक व उनके प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडे, आशीष चतुर्वेदी, जगत यादव आदि कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने मंत्री से जिले में बिजली आपूर्ति व वसूली के नाम पर उत्पीड़न आदि मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिशासी अभियंता उमाशंकर राजपूत व एसडीओ अभिषेक सचान को निर्देश देकर कहा कि निर्धारित रोस्टर के मुताबिक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए व चेकिंग के दौरान जनता से अभद्र व्यवहार न किया जाए।

अलग फीडर करने की मांग
आटा। क्षेत्र में कई फीडर एक साथ होने से क्षेत्र की सप्लाई आए दिन बाधित होती है इसे लेकर आटा के दर्जनों ग्रामीणों ने मंत्री को ज्ञापन देकर क्षेत्र में अलग फीडर बनाने की मांग की। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

आटा के बीएमटी इंटर कॉलेज में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को अभिनंदन पत्र देते प्रबंधक सुदामा दी?

आटा के बीएमटी इंटर कॉलेज में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को अभिनंदन पत्र देते प्रबंधक सुदामा दी?- फोटो : ORAI

बीएमटी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

बीएमटी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed