फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yamuna's water level is rising, Betwa's speed is also creating problems

Jalaun News: बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बेतवा के वेग से भी मुश्किलें

Wed, 07 Aug 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 07 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level is rising, Betwa's speed is also creating problems
मुहम्मदाबाद। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम व एसपी ने जायजा लेकर मोहाना की बेतवा नदी के आसपास स्थापित बाढ़ चौकियों की तैयारियां देखीं। जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए कुल 82 बाढ़ चौकियां स्थापित की गईं हैं। वहीं, मोहाना की बेतवा और कालपी की यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे से निपटने के लिए लोगों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, एडीएम संजय कुमार, एसडीएम हेमंत पटेल समेत अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों की टीम ने मोहाना की बेतवा नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों ने मोहाना के केंद्रीय जल आयोग कार्यालय में बेतवा नदी की घंटे वार नोट किया जलस्तर रजिस्टर चेक किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बेतवा नदी का जलस्तर 119.93 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद दिन के 11 बजे बेतवा नदी का जलस्तर घटकर 119.70 मीटर पहुंच गया था। डीएम ने कहा कि बेतवा नदी के संभावित खतरे को भांपते हुए स्थापित बाढ़ चौकियों में राहत बचाव के लिए की गई तैयारियां परखीं गईं हैं। उन्होंने कहा कि अभी बाढ़ का खतरा नहीं है। राहत बचाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गईं हैं। स्वास्थ्य टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालपी संवाद के अनुसार, यमुना और बेतवा तट पर रहने वालों के लिए खबर ठीक नहीं है। दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ की संभावना देख प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति देखी। इस बार यमुना में समय से पहले बाढ़ के आसार हैं, क्योंकि इसका जलस्तर कई बार सामान्य से अधिक हो चुका है।

केंद्रीय जल आयोग के रूपेश कुमार के अनुसार मंगलवार को यमुना का पानी 101 मीटर पर पहुंच गया है। शाम तक 102 तक पहुंचने के आसार है क्योंकि नदी का पानी 10 सेमी से प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। कालपी में नदी का खतरे का निशान 108 मीटर पर है पर नदी का जलस्तर वहां तक पहुंचना आसान नहीं है। मंगलवार को एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने कदौरा ब्लाक क्षेत्र के कहटा क्षेत्र में बाढ़ का जायजा लिया है। नदी तट पर बसे लोगों को जलधारा से दूर और सतर्क रहने का कहा गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन की बाढ से निपटने की तैयारिया पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed