फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yamuna's water level has stopped, it will take time to restore the connecting road

Jalaun News: यमुना का जलस्तर थमा, संपर्क मार्ग बहाल होने में लगेगा समय

Wed, 27 Aug 2025 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level has stopped, it will take time to restore the connecting road
कालपी। तीन दिन यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद मंगलवार को 109 मीटर पर रुक गया है। इससे यमुना की तलहटी में बसे लोगों के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। अभी एक दो दिनों तक सडक संपर्क बहाल नहीं हो पाएगा। इस बार यमुना क्षेत्र की जनता के लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

कालपी क्षेत्र में 28 जुलाई को आई बाढ़ ने एक दर्जन से अधिक गांवों को जलमग्न कर दिया था। लगभग तीन 40 गांवों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं थीं। इसकी क्षति का आकलन और प्रभावित किसानों की मदद की प्रक्रिया चल ही रही थी। शनिवार से यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया था। हालांकि पहले जलस्तर को लोगों ने बेहद हल्के तरीके से लिया। रविवार को जलस्तर की रफ्तार ने लोगों को डरा दिया था। सोमवार की शाम को जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। इससे क्षेत्र के लोगों में दोबारा से बाढ़ का खतरा सताने लगा था।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बाढ़ की स्थितियों को निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं। नावों व मोटर वोटों का इंतजाम कर लिया गया था। मंगलवार को जलस्तर थमने से लोगों ने अब राहत की सांस ली है। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर 109.2 पर जाकर रूक गया है। कुछ घंटे बाद यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो जाएगा। फिलहाल सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांवों का संपर्क मार्ग बहाल होने में लग सकता है समय
कालपी। यमुना का जलस्तर बढ़ने व खतरे के निशान को पार कर जाने से नून नदी पर बना पडरी रपटा पानी में डूब गया था। सोमवार की शाम रायढ़ दिवारा का संपर्क मुख्य सड़क से टूट गया था। व्यास मंदिर रोड पर जौधर नाला के पास सडक पर पानी आ जाने से देवकली, हीरापुर, कीरतपुर, मैनूपुर, देवकली, गुढा खास, शेखपुर गुढा के साथ नया पुरवा और मगरौल का भी तहसील मुख्यालय से सीधा सड़क मार्ग टूट गया था। जिससे इन गांवों को लोगों को चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed