फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wrestlers tactics shown

पहलवानों ने दिखाए दांव पेच

Tue, 16 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 16 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers tactics shown
श्रीबराही देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के समापन के दौरान मंगलवार को
विज्ञापन
दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों के दांव-पेच देखने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।  मेला एवं विकास प्रदर्शनी के समापन पर दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रसिद्ध खेल शिक्षक पं. श्रीराम शर्मा पांडेय के चित्र पर पालिकाध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव, मेलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह यादव व

रमेश मिश्रा द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष व मेलाध्यक्ष ने आए हुए पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया। दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा दिल्ली तथा फि रोजाबाद से आए पहलवानों ने भी दांव-पेंच आजमाए। दंगल में तकरीबन एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। सौरभ (दिल्ली) व ओमकांत (फिरोजाबाद) के

बीच हुए रोमांचक मुकाबले में ओमकांत ने सौरभ को पछाड़कर मुकाबला अपने नाम किया। मनोज (फिरोजाबाद) व भोला पहलवान, जयपाल (इटावा) व प्रवीण (आगरा) तथा अनूप (फिरोजाबाद) व आनंद (कानपुर देहात) के बीच हुए मुकाबले में क्रमश: मनोज, जयपाल व अनूप ने जीत दर्ज की। वहीं, अंशू (कुठौंदा) व सौरभ (दिल्ली), ओमकांत (फिरोजाबाद) व निक्की

(कुठौंदा) तथा दिलीप (आगरा) व निक्की (कुठौंदा) के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रतियोगिता के दौरान सभासद ललित शुक्ला, पप्पू चौहान, राजबहादुर यादव, कल्लू कुरैशी, कमलाकांत दोहरे, संतोष राठौर, दीपक कुशवाहा, मंसब खां, बारे कक्का, संतोष भदौरिया आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा निर्णायक मंडल के सदस्यों में रमेश मिश्रा, एसआई सुरेश कुमार यादव, माधव शुक्ला, गुड्डू पहलवान रहे। मलखान सिंह व धांधू मैचों में रेफरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed