फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   World Rally held on Memorial Day

विश्व स्मृति दिवस पर निकाली रैली

Sun, 15 Nov 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 15 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
World Rally held on Memorial Day
सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की याद में विश्व स्मृति दिवस मनाया जा
विज्ञापन
रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें यातायात के नियमों की जानकारी दी गई और मौजूद लोगों को नियम पालन की शपथ दिलाई गई। ‘सड़क पर वाहन चलाते वक्त गति’ पर उपसंभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा

आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम शाम चार बजे कलेक्ट्रेट से शहीद भगत सिंह चौराहे तक मैराथन का आयोजन किया गया।
शाम पांच से छह बजे तक अंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, जिला परिषद, कोंच बस स्टैंड चौराहे पर दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तिओं की स्मृति में मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के समापन पर मौजूद लोगों को

शपथ दिलाई गई कि वह यातायात के नियमों का पालन करेंगे। डीएम ने कहा कि इस कार्यशाला में जो सीखकर जा रहे हैं, उसे अमल में भी लाएं। तभी कार्यशाला आयोजन सार्थक साबित होगा। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन न चलाएं। अपनी और दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है कि हेलमेट लगाएं और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि एआरटीओ

ड्राइविंग लाइसेंस बनाते समय सजग रहें। ऐसे व्यक्ति का लाइसेंस न बनाएं जिसे नियमों का ज्ञान ही न हो। समाजसेवियों, स्कूलों के प्रबंधकों को आगे आकर जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। एआरटीओ प्रशासन आदित्य कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शराब के नशे में या अन्य मादक पदार्थों का सेवन करके वाहन न चलाएं।

गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल पर बात न करने की सलाह भी उन्होंने दी। कहा कि ऐसा करने से ध्यान बंट जाता है और दुर्घटना हो जाती है। हेलमेट, सीट बेल्ट, गाड़ी की गति पर नियंत्रण रखने की सलाह दी। यातायात चिन्हों का ध्यान रखना भी आवश्यक है। रेलवे फाटक पर सावधानी पूर्वक वाहन निकालें। उन्होंने कहा कि सावधानी रखकर दुर्घटना को रोक सकते

हैं। कहा गया कि स्कूल में टीचर बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी जरूर दें।। इस मौके एसआर इंटर कालेज के प्रबंधक अशोक राठौर, एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के निदेशक इंजीनियर अजय इटौरिया आदि मौजूद रहे।

गरीब बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री
अशिक्षित एवं स्कूल जाने वाले गरीब बच्चों को अब्दुल कलाम यूनियन की ओर से वस्त्र एवं शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी एन कोलांची ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने यूनियन के सदस्यों के इस कार्य की सराहना की। कहा कि जो बच्चे किसी कारण से शिक्षा पाने से

वंचित हैं उनको स्कूल में एडमीशन दिलवाकर उनका सहयोग करें। अशोक होतवानी ने कहा कि अब्दुल कलाम यूनियन पदाधिकारियों की सोच समाज के लिए सकारात्मक है। कार्यक्रम को लक्ष्मण दास बबानी, रामरतन प्रजापति ने संबोधित किया। अध्यक्ष विकास दीप प्रजापति ने कहा कि यूनियन बच्चों को शिक्षित कराने मेें पूरा सहयोग करेगी। इस मौके पर

कोतवाली प्रभारी आलोक सक्सेना, पुष्पेंद्र वर्मा, उवैश सिददीकी, अंजली गुप्ता, स्वेच्छा चतुर्वेदी, अंकित यादव, अमन श्रीवास्तव व उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed