फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   World Aids Awareness Day,water,DM,CMO,doctor

पांच महिला बंदियों को भेंट की सिलाई मशीन

Sun, 08 May 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
World Aids Awareness Day,water,DM,CMO,doctor
महिला बंदियों के लिए सिलाई मशीन सौपती डी एम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
उरई। विश्व रेडक्रॉस दिवस और मदर्स डे पर रविवार को कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में हुआ। इसमें रेडक्रॉस के जन्मदाता हेनरी ड्यूनाट के बारे में विस्तार से बताया गया। राज्यपाल ने वर्चुअल संबोधन दिया। डीएम ने रेडक्रास की ओर से पांच महिला बंदियों को सिलाई मशीन दी।
विज्ञापन

रेडक्रॉस की ओर से डीएम व सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा को सम्मानित किया गया। संगठन के शासकीय सचिव व डीटीओ डॉ. सुग्रीवबाबू, पूर्व सचिव लक्ष्मणदास बाबानी, युद्धवीर कंथरिया, केके गहोई को शॉल ओढ़ा व स्मृतिचिह्न देकर डीएम ने सम्मानित किया। यहां से संगठन के पदाधिकारी जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां जन्म लेने वाली बेटियों की माताओं को फल और मेडिकल किट दी गई। जिला अस्पताल में डीएम ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान मनीष अग्रवाल, रामराजा निरंजन, अंकित रावत, प्रिंस उपाध्याय, शिब्बू गुप्ता आदि ने रेडक्रॉस की सदस्यता ली। संगठन के चेयरमैन डॉ. नरेश वर्मा, शशि सोमेंद्र सिंह, ममता स्वर्णकार, गरिमा पाठक, पूजा सेंगर, उस्मानी ने रेडक्रॉस के बारे में जानकारी दी। अमन रॉयल के संचालक ने जेल मेें वाटर कूलर लगवाया। इस दौरान रोहित विनायक, अलीम सर, कमलेश वर्मा, डॉ रेहान सिद्दीकी, महावीर तरसौलिया, संजय गुप्ता, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
भगवान चित्रगुप्त का जन्मोत्सव मनाया
जालौन। चित्रगुप्त समिति की ओर से भगवान चित्रगुप्त का जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें लोगों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। कायस्थों के कुलदेवता भगवान श्रीचित्रगुप्त के जन्मोत्सव पर रविवार को मोहल्ला चौधरयाना में समिति के पदाधिकारियों ने चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ के घर में अपने कुल देवता की फोटो व पूजा प्रतिदिन होना चाहिए। उन्होंने नगर के कायस्थों से एकजुट होने की अपील की। इस मौके अरविंद श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, मृत्युंजय श्रीवास्तव, आशीष, पवन आदि कायस्थ मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed