फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women's hospital received consolation award at state level

महिला अस्पताल को मिला राज्य स्तर पर मिला सांत्वना पुरस्कार

Sun, 18 Apr 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women's hospital received consolation award at state level
डॉ अरुण कुमार - फोटो : ORAI
उरई। जिला महिला अस्पताल ने एक बार फिर उपलब्धि हासिल की है। कायाकल्प योजना के अंतर्गत इसे राज्य स्तर पर सांत्वना पुरस्कार मिला है। अस्पताल को पुरस्कार के रुप में तीन लाख रुपये मिलेंगे। इनमें 75 प्रतिशत धनराशि अस्पताल के रखरखाव पर खर्च होगी और शेष 25 प्रतिशत राशि अस्पताल के स्टाफ को प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। अस्पताल को लगातार तीसरी बार सांत्वना पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

कायाकल्प के जनपदीय परामर्शदाता डॉ. अरुण राजपूत ने बताया कि कायाकल्प योजना अस्पतालों के कायाकल्प और सुविधाओं के विस्तार के लिए संचालित की गई है। इस योजना के तहत अस्पताल अपनी सुविधाओं में विस्तार करते हैं और फिर उनका जिला, मंडल और राज्य स्तर से अलग-अलग मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन में 70 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने पर अस्पताल को पुरस्कार के लिए चयनित कर लिया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला महिला अस्पताल का वर्ष 2020-21 में कायाकल्प योजना में मूल्यांकन के लिए चुना गया था। कोरोना काल के चलते राज्य स्तरीय वर्चुअल असेसमेंट का काम 6 जनवरी को किया गया था।
विज्ञापन

इसमें तीन सदस्यीय टीम ने वर्चुअल असेसमेंट कर सात बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें अस्पताल को 76.79 प्रतिशत अंक मिले है। उन्होंने बताया कि असेसमेंट में तीन प्रकार से अंकों का निर्धारण किया गया था। इसमें पीयर असेसमेंट के 25 प्रतिशत, मेरा अस्पताल पोर्टल (मरीजों का फीडबैक) के 15 प्रतिशत अंक और फाइनल असेसमेंट के 60 प्रतिशत अंकों के आधार पर मूल्यांकन हुआ था। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एके त्रिपाठी ने कहा कि यह अस्पताल के स्टाफ के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। सांत्वना पुरस्कार मिलने पर अस्पताल स्टाफ ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed