फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women police personnel made a painting of Corona aware

महिला पुलिस कर्मियों ने कोरोना की पेंटिंग बना किया जागरूक

Thu, 07 May 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women police personnel made a painting of Corona aware
शहर के भगत सिंह चौराहे पर महिला पुलिसकर्मी कोरोना के खिलाफ पेंटिंग बनाती - फोटो : ORAI
उरई। पुलिस व कलक्ट्रेट कर्मियों ने कोराना की पेंटिंग रंग बिरंगे रंगों से बनाई। कलक्ट्रेट कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में और महिला पुलिस कर्मियों ने भगत सिंह चौराहे पर पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक किया। संदेश लिखकर लोगों को आगाह किया कि वह घर पर रहें और सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखें।
विज्ञापन

कोराना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार की दोपहर महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने महिला थाना स्टाफ के साथ शहर के भगत सिंह चौराहे पर कोरोना वायरस की रंग बिरंगी पेंटिंग से चित्र बनाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि घरों में रहकर लोग संक्रमण से बचाव करें और सफाई से रहें। उचित दूरी का भी ध्यान रखें और बहुत जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में भी कर्मचारियों ने जमीन पर कोरोना वायरस का चित्र बनाकर लोगों की इसकी भयावता का परिचय दिया और लोगों से अपील की कि वह सुरक्षित रहें लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। शहर के लोगों ने पेंटिंग देखकर कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों की सराहना की। इस दौरान शक्ति मोबाइल प्रभारी रानी गुप्ता व महिला आरक्षी निशा, कृष्णा साधना, मलिशका सहित कई पुलिस कर्मी व कलक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहें।

कलक्ट्रेट परिसर में कोरोना पेंटिंग देखते कर्मचारी

कलक्ट्रेट परिसर में कोरोना पेंटिंग देखते कर्मचारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed