फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women hoarse AE, sloganeering

महिलाओं ने एई को घेरा, नारेबाजी

Thu, 13 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 13 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women hoarse AE, sloganeering
जल निगम दफ्तर में एई का घेराव करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई दिनाें से पानी संकट से जूझ रहे कांशीराम कालोनी के वाशिंदों के सब्र का बांध बुधवार को जलनिगम के अधिकारियों पर फूट पड़ा। सुबह करीब दस बजे ग्रीन गैंग की जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुमन गोस्वामी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं जलनिगम के दफ्तर पंहुच गई और उन्होंने एई का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं ने कालोनी में पानी न दे पाने क ो लेकर एई को चूड़ी पहनाने का प्रयास किया। कर्मचारियों के समझाने के बाद आक्रोशित महिलाएं शांत हुई। महिलाओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह में पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही कलक्ट्रेट में जाकर डीएम को ज्ञापन भी देंगे।
विज्ञापन


शहर के कांशीराम कालोनी में दो हजार की आबादी है। कॉलोनी में हजारों परिवार रह रहे है। कालोनी में 43 हैंडपंप व दो नलकूप लगाए गए थे। इसमें बड़ी क ालोनी में 30 व छोटी में 16 हैंडपंप लगाए गए थे। गर्मी शुरू होते ही यहां लगेे आधे से ज्यादा हैंडपंप पानी देना छोड़ गए और नलकूप भी खराबी के चलते बंद पड़े है। करीब एक महीने से यहां पीने के पानी के लिए हा-हा कार मचा हुआ है, लेकिन किसी ने यहां के वाशिंदों की सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को छोटी कालोनी में रहने वाली ग्रीन गैंग की जिलाध्यक्ष सुमन दर्जनों महिलाओं के साथ जलनिगम के दफ्तर में पहुंच गई, लेकिन यहां अधिशासी अधिकारी कर्मवीर सिंह मौके पर नहीं मिले। इससे महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और आक्रोशित महिलाओं ने विभाग में बैठे एई सुख लाल का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।


एई महिलाओं को कुछ समझा पाते इससे पहले कुछ महिलाओं ने उन्हें चूड़ी पहनाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों  के समझाने के बाद महिलाएं शांत हो गई और सात दिन में व्यवस्था ठीक होने का अल्टीमेटम दिया। नीलम विश्वकर्मा, केसर देवी, निर्मला, आशा सोनी, साधना व संध्या दीक्षित मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed