फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women committed suicide by burning herself

महिला ने आग लगाकर जान दी

Mon, 25 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women committed suicide by burning herself
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरी कलां में एक विवाहिता ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक कलह है, फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पीपरी कलां निवासी भगवती शरण की पत्नी प्रियंका (23) ने सोमवार सुबह घरेलू विवाद के चलते अपनेे ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन उसे बचाने दौड़े लेकिन तब तक काफी जल चुकी थी। जिससे मौकेे पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कैलिया थाने के एसआई सत्येंद्र कुमार द्विवेदी ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि प्रियंका का मायका जालौन तहसील के खजुरी गांव में हैै। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, फिलहाल उसकी कोई संतान नहीं है। एसओ योगेंद्र कुमार पटेल का कहना है कि अभी फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है, परिवार में ही किसी से कहासुनी की बात सामने आ रही है। जैसी भी तहरीर मिलेगी, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed