फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman passenger's purse stolen in Sabarmati Express

Jalaun News: साबरमती एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चोरी

Sat, 14 Mar 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman passenger's purse stolen in Sabarmati Express
उरई। वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) में एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। घटना की सूचना महिला यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन को दी, जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
विज्ञापन


गोसाई गंज निवासी राजकुमारी देवी अपने बेटे बृजेश कुमार के साथ कोच नंबर एस 5 की सीट नंबर 79 पर यात्रा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि ट्रेन रात 12:30 बजे लखनऊ से रवाना हुई और उनकी नींद तीन बजे उरई स्टेशन पर खुली। इसी दौरान उन्होंने पाया कि उनका गुलाबी रंग का बैग चोरी हो चुका है। पर्स में बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, घर की चाबी और 1,200 रुपये थे। राजकुमारी देवी ने बताया कि वह सूरत में कपड़े का काम करती हैं और होली पर घर आई थीं। बैग चोरी होने के बाद उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें छायापुरी स्टेशन पर उतरना था। जीआरपी और आरपीएफ ने कोच नंबर ए 5 के पास यात्रियों को चेक किया, लेकिन पर्स कोई नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी कोई व्यक्ति पर्स ले जाते हुए नहीं दिखा। चोरी की घटना के कारण ट्रेन उरई स्टेशन पर रात 3:02 बजे से 3:12 बजे तक 10 मिनट अतिरिक्त रुकी। यात्रियों ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि एसी कोच से लेकर स्लीपर कोच तक भी सुरक्षित यात्रा नहीं है और रेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने कहा कि साबरमती एक्सप्रेस में हुई चोरी की घटना की जानकारी नहीं है। उनके क्षेत्र की घटना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed