{"_id":"69b45c89748ecb63fe0dd324","slug":"woman-injured-in-broad-daylight-snatching-dies-during-treatment-orai-news-c-224-1-ori1005-141589-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दिनदहाड़े झपटमारी में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दिनदहाड़े झपटमारी में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो - 21 मृतक रचना देवी की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद (उरई)। थाना क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में दिनदहाड़े हुई झपटमारी की घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक सवार बदमाश द्वारा बैग छीने जाने के दौरान सड़क पर गिरकर घायल हो गई थी।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव निवासी तेज सिंह अपनी पत्नी रचना देवी (35) के साथ बृहस्पतिवार को ससुराल तिर्वा जनपद कन्नौज जा रहे थे। रास्ते में सिरसा कलार से खरीदारी करने के बाद दोनों आगे बढ़े। जैसे ही वे कुठौंद थाना क्षेत्र की धराना स्थित भीमसेन मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने रचना देवी के हाथ से बैग झपट्टा मारकर छीन लिया।
अचानक हुए झटके से रचना देवी संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना देकर घायल महिला को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार बैग में करीब 20 हजार रुपये नकद, एक कमर पेटी और टॉप्स रखे थे, जिन्हें बदमाश लेकर भाग गया। महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर औरैया रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें कानपुर के अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनके तीन छोटे बच्चे हैं।