फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman falls from a moving bike, dies

चलती बाइक से उछलकर गिरी महिला, मौत

Sun, 14 Jun 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman falls from a moving bike, dies
प्रियंका की फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
महेबा। भाई के साथ मायके से ससुराल जा रही महिला चलती बाइक से सड़क पर उछलकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मदनेपुर निवासी राकेश अपनी बहन प्रियंका (25) पत्नी संजय पाल को लेकर उसकी ससुराल चुर्खी थाना क्षेत्र के बम्होरा गांव के मजरा रिछारा छोड़ने जा रहा था। जब उसकी बाइक बाबई सिरसा मार्ग पर हथना बंबी पुलिया के पास पहुंची तो बाइक के पीछे बैठी प्रियंका बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक चला रहे भाई को पता ही नहीं चला।
विज्ञापन

जानकारी होने पर वह वापस आया और सड़क पर घायल पड़ी बहन को देखा तो उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। जबकि महिला की गोद में पांच माह का बच्चा सकुशल बच गया। राहगीरों की सहायता से वह बहन को स्वास्थ्य केंद्र बाबई ले जा रहा था तभी महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सिरसाकलार व चुर्खी थाना पुलिस का सीमा विवाद को लेकर चर्चा चलती रही। इसके बाद चुर्खी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed