फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies in canal due to foot slip

पैर फिसलने से नहर में गिरी महिला की मौत

Fri, 25 Feb 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in canal due to foot slip
माधौगढ़। मटर की देखभाल क र खेत से लौट रहे दंपती में से महिला का तरसौर रजवहा के पास पैर फिसल गया। इससे वह नहर में गिर गई। पत्नी को बचाने के लिए पति ने भी छलांग लगा दी। काफी जद्दोजहद के बाद भी महिला को बचाया नहीं सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मिझौना निवासी दुकानदार संतोष नगरिया की पत्नी सुधा (57) वर्ष के साथ गुरुवार शाम खेत से लौट रहे थे।
तरसौर रजवहा के पास सुधा का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। संतोष ने सुधा को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। नहर में तेज रफ्तार के चलते महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों, ग्रामीणों की मदद से महिला का शव बाहर निकाला। मृतका के पुत्र संजय व अजय नगरिया का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतका के पति संतोष का कहना हैं कि पानी के तेज रफ्तार के चलते सुधा घबरा गई थी। जैसे ही बचाने के लिए हाथ पकड़ा ही था सुधा ने घबरा कर गर्दन पकड़ ली।
पानी की तेज धार के चलते मेरी जान पर बन गई थी, बमुश्किल सुधा से गर्दन छुड़ाकर बाहर निकल सका। देखते देखते पानी में डूब गई।
संतोष नगरिया गांव में परचून की दुकान हैं। चार बीघे जमीन हैं। छोटा पुत्र अजय गांव की दुकान पर रहता है। वहीं बड़ा पुत्र सजंय नगरिया माधौगढ़ में परचून की दुकान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed