फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Will develop rural areas: Anuragi

ग्रामीण इलाकों का कराएंगे विकास : अनुरागी

Mon, 12 Jul 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Will develop rural areas: Anuragi
उरई। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने सोमवार को जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। डीएम प्रियंका निरंजन ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद घनश्याम अनुरागी ने 15 सदस्यों को शपथ दिलाई, जबकि शेष 9 सदस्य गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों में जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में जोश खरोश में दिखाई दिए। तय समय के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे परिसर में बने भव्य पंडाल में शुरू हुआ। डीएम प्रियंका निरंजन ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा कि वे देश के मुखिया नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गांव-गांव का विकास का सपना साकार करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से ग्रामीण इलाकों का विकास किया जाएगा। जितने भी कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। पंचायत चुनाव में पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भी श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने एक-एक कर 15 जिला पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान पार्टी पदाधिकारियों को बुलाते वक्त एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष की जुबान फिसलने की भी चर्चा रही। शपथ ग्रहण का संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी की अध्यक्षता में पहली बोर्ड बैठक हुई।
इसमें सभी ने एक दूसरे का परिचय लिया तथा मिलकर जिले के विकास को बढ़ावा देने की बात कही। समारोह में विधायक मूलचंद्र निरंजन, गौरीशंकर वर्मा, नरेंद्र सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, अरविंद चौहान, पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर, दिलीप दुबे, रामपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और जिले के कई प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित रहे।

विपक्षी सदस्य रहे नदारद
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला सोनकर सहित 9 जिला पंचायत सदस्य गैर हाजिर रहे। उर्मिला सोनकर, निशा देवी, उमा देवी, निर्दोष यादव, संजीव, रामेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र सोनी, अर्चना और मालती भी कार्यक्रम में नहीं आए। हालांकि इससे कोरम पर कोई असर नहीं हुआ। फिर तरह-तरह की अटकलें जरूर लगाई जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed