{"_id":"58c98a0f4f1c1b250832a8ff","slug":"wife-burnt-to-death-without-getting-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन न मिलने पर पत्नी को जलाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन न मिलने पर पत्नी को जलाकर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल पक्ष से जमीन न मिलने पर एक युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को जलाकर मार डाला। मृतका की मां ने पति व तीन अन्य ससुरालजनों के खिलाफ थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी तरह कैलिया थाने में भी पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कदौरा थानाक्षेत्र के मोहल्ला मुश्ताक नगर निवासी जीवन देवी पत्नी स्वर्गीय शोभा सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी राखी (22) का विवाह माधौगढ़ थानाक्षेत्र के गांव सुल्तानपुरा निवासी रामलखन के साथ दो वर्ष पूर्व किया था। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया। इसी बीच उनके पति की मौत हो गई और आठ बीघा जमीन उनके नाम आ गई। इस पर दामाद रामलखन व उसके परिजनाें की नजर लग गई।
विज्ञापन
इन लोगों ने मिलकर राखी पर जमीन रामलखन के नाम कराने का दबाव बनाया। जब बेटी ने विरोध किया तो ससुरालियाें ने एक राय होकर 13 मार्च को उस पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीवन देवी की तहरीर पर माधौगढ़ थाना पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप, रिपोर्ट
कैलिया थाना पुलिस को दी तहरीर में रमेश चंद्र निवासी जालौन ने बताया कि उसने अपनी बेटी शांति देवी का विवाह थानाक्षेत्र के गांव कैलिया निवासी बृजेंद्र सिंह के साथ किया था। उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे और 14 मार्च को ससुरालियों ने एक राय होकर शांति के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पांच ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।