{"_id":"58c2f2914f1c1b8338dc4254","slug":"whose-head-is-the-crown-of-legislation-the-decision-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर विधायकी का ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर विधायकी का ताज, फैसला आज
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर निरीक्षण करते हुए प्रेक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की तीनों विधानसभा सीटों के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को नवीन गल्ला मंडी में होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने बताया कि पुलिस, पीएसी और पैरामिलेट्री फोर्स की निगरानी में मतगणना कराई जाएगी। वोटों की गिनती की शुरुआत पोस्टल बैलेट से होगी। इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। एसपी स्वप्निल के मुताबिक मतगणना स्थल के भीतर और बाहर पर्याप्त पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगा। शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों के अलावा प्रेक्षकों ने भी मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी।
विज्ञापन
जिले में 23 फरवरी को मतदान हुआ था। 11 मार्च को वोटों की गिनती होनी है। इसके लिए दो दिनों से गल्ला मंडी में तैयारियां की जा रही है। तीनों सीटों उरई, कालपी और माधौगढ़ की मतगणना के लिए अलग-अलग चबूतरे निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक सीट की गिनती के लिए 14-14 टेबल कर्मियों की और एक-एक टेबल आरओ और एआरओ के लिए लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी प्रत्याशियों और पोलिंग एजेंटों को निर्धारित समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कोई देर से पहुंचा तो दोबारा मतगणना का कोई प्रावधान नहीं है। मतगणना स्थल पर मोबाइल और कैमरे प्रतिबंधित रहेंगे। सभी टेबल पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। करीब 400 कर्मचारी और अधिकारी मतगणना में लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेटों की गिनती सबसे पहले की जाएगी। मतगणना हाल के बाहर लोगों को मतों की जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकरों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे से गिनती का काम शुरू होगा। दोपहर दो बजे तक काफी हद तक स्थिति साफ हो जाएगी। सबसे पहले उरई और सबसे बाद में माधौगढ़ सीट का रिजल्ट आने की संभावना है।