फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When the honorarium stopped, Panchayat friends started making Ayushman cards fast.

Jalaun News: मानदेय रुका तो पंचायत मित्र तेजी से बनाने लगे आयुष्मानकार्ड

Tue, 17 Jan 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
When the honorarium stopped, Panchayat friends started making Ayushman cards fast.
उरई। नए आयुष्मान कार्ड बनाने और पहले से बने कार्डों का सत्यापन करने में जालौन जिला बुंदेलखंड में पहले स्थान पर पहुंच गया है। पिछले एक महीने में जिले में 27 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। सबसे अधिक कार्ड पंचायत सहायकों ने बनाए हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के डीपीसी डॉ आशीष झा ने बताया कि पंचायत सहायकों को भी आयुष्मान कार्ड बनाने और सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुरुआत में पंचायत सहायकों ने काम में रुचि नहीं ली। डीएम के निर्देश पर ढिलाई बरतने वाले पंचायत सहायकों का मानदेय रोक दिया गया था।
विज्ञापन

सख्ती के बाद काम में तेजी आई और 30 दिनों में 18185 नए आयुष्मान कार्ड बना दिए गए। जनवरी के 15 दिनों में आठ हजार लाभार्थियों का सत्यापन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ आशीष ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई एवं स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत अस्पतालों में कार्यरत आयुष्मान मित्र और सीएचओ को भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आईडी जारी की गई है। कॉमन सर्विस सेंटर में 5940, सीएचओ ने 1164 कार्ड बनाए हैं। कुल 27229 कार्ड बनाए गए हैं।

15 दिसंबर से 15 जनवरी में बुंदेलखंड के बनाए गए आयुष्मान कार्डों की संख्या
जनपद का नाम कुल बने आयुष्मान कार्ड
जालौन- 27286
हमीरपुर- 26466
बांदा-24458
ललितपुर-15775
झांसी-11462
महोबा-10492
चित्रकूट-4869
2.18 लाख बन चुके आयुष्मान कार्ड
जनपद में अब तक कुल 218009 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके साथ ही 19818 लाभार्थियों का उपचार जनपद समेत प्रदेश व देश के पंजीकृत निजी व राजकीय चिकित्सालय में किया गया।
डॉ एनडी शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed