{"_id":"7f5ad178ef6a93b776cc1369d07170e6","slug":"wheat-bag-caught-130-illegal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 बोरा अवैध गेहूं पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 बोरा अवैध गेहूं पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
गांव भिटारा के पास असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल उरई ने ट्रक पर लदा 130 बोरा अवैध गेहूं पकड़ा। टीम ने ट्रक के माल के एवज मेें 72 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर ट्रक छोड़ दिया। असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल को सूचना मिली कि एक ट्रक पर अवैध रूप से गेहूं लादकर उरई ले जाया जा रहा।
सूचना मिलते ही सचल दल के अधिकारी गांव भिटारा के पास पहुंच गए। यहां थोड़ी देर बाद एक ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 130 बोरा गेहूं लदा मिला।
सचल दल के अधिकारियों ने ट्रक ड्राइवर राजू से पूछतांछ की तो उसने बताया कि यह गेहूं गल्ला व्यापारी गुड्डू पुरवार ने मंडी से लदवाया है, जिसे उरई स्थित एक मील पर ले जाना था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने ड्राइवर सेे मंडी के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इस पर ट्रक को कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे गल्ला व्यापारी से 72 हजार रुपये जुर्माना वसूलकर अधिकारियों ने ट्रक को छोड़ दिया।