फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Waved in the konch market

कोंच बाजार में लहराया तमंचा

Sat, 13 Feb 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Waved in the konch market
आरोपी युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : ORAI
कोंच। कस्बे के बीच बाजार में शनिवार की शाम कुछ अराजक तत्वों ने खुले आम तमंचा लहरा कर लोगों में दहशत फैलाने का काम किया। मौके पर पहुंची पीआरबी और कोतवाली पुलिस ने तमंचे सहित युवक को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

शनिवार की शाम बर्तन बाजार में बाइक सवार कुछ अराजक तत्वों ने तमंचा लहराकर बाजार में दहशत फैला दी। कुछ दुकानदारों ने अराजक तत्वों में से एक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पीआरबी और कोतवाली के खेड़ा चौकी इंचार्ज शफीक अहमद ने युवक को तमंचा सहित पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। मौके से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद कर कोतवाली में दाखिल कराई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व चंदकुआं चौराईहे पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। उसी को लेकर आज बाजार में हंगामा काटा गया है। बता दें कि तीन दिन पूर्व कस्बे के चंदकुआं चौराहे पर प्रदीप कुमार व रानू राठौर के बीच विवाद हुआ था और इस के संबंध में कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था। आज की घटना उसी से जुड़ी हुई बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed