फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,SDM,palika,eo,mela

ो ट्यूबवेल के साथ बिछेगी 6 किमी. पाइप लाइन

Wed, 28 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
water,SDM,palika,eo,mela
जालौन। नगर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुधारने के लिए 6 किमी लंबी पाइप लाइन के साथ ही दो ट्यूबवेल लगवाए जाएंगे। ताकि नगर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त रहे। पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि इसके बाद पानी की किल्लत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर के कुछ मोहल्ले ऐसे हैं जहां अभी तक जलसंस्थान की पाइप लाइन नहीं पहुंची है। मोहल्ला नया खंडेराव, शाहगंज, भवानराम, बजरिया आदि स्थान पर पाइप लाइन न होने से मोहल्ले के लोगों को सरकारी हैंडपंपों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। गर्मी के दिनों में जब वाटर लेवल नीचे जाता है तब मोहल्ले के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। लोगों को घंटों पानी के लिए लाइन में लगना पड़ता है। जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित होती है। नगर में पेयजल की इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

ईओ डीडी सिंह ने बताया कि नगर में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं लोगों को साफ व स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए जिन मोहल्लों में पाइप लाइन की आवश्यकता है। उन मोहल्लों तक पाइप लाइन पहुंचाने के लिए 6 किमी पाइप लाइन बिछवाई जाएगी। इसमें एक ट्यूबवेल मेला ग्राउंड एवं दूसरा मोहल्ला तोपखाना में कंजर कालोनी के पास लगवाया जाएगा। इसके लिए स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। स्टीमेट तैयार होने पर धन का आवंटन कराकर शीघ्र ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे नगर में गर्मी के दिनों में पेयजल की किल्लत को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फोटो-15 आक्सीजन सिलिंडर को सौंपने के लिए फीता काटती एमएलसी। संवाद
जल्द बनेगा रैन बसेरा, लगेंगी सोलर लाइटें
-सीएचसी को एमएलसी ने दिए सिलिंडर व कन्सट्रेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। नदीगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमएलसी रमा निरंजन ने ऑक्सीजन सिलिंडर और कन्सट्रेटर प्रदान किए हैं। बुधवार को उन्होंने नदीगांव पहुंच कर सीएचसी को दिए। एमएलसी ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं का सेहतमंद होना जरूरी है।

बता दें कि सपा से एमएलसी रमा निरंजन ने चिकित्सा अधीक्षक नदीगांव से जून में अस्पताल के लिए जरूरी उपकरण मुहैया कराने की बात कही थी। जिसके चलते उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के लिए 15 ऑक्सीजन सिलिंडर व पांच ऑक्सीजन कन्सट्रेटर के लिए विधायक निधि से राशि जारी की थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही अस्पताल के लिए एक रैन बसेरा भी तैयार कराया जाएगा। इसके अलावा सोलर लाइट भी सितंबर महीने तक लगाई जाएंगी। इस दौरान आरपी निरंजन, सीएमओ डॉ उषासिंह, डॉ देवेंद्र भिटौरिया, अंजनी मिश्रा, डॉ केके भार्गव, विनय बाजपेयी, एसके पाल, दिलीप, राहुल, प्रदीप पटेल, सुमन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed