{"_id":"62473e9b844cc5367b7e1d3b","slug":"water-palika-temple-eo-dm-orai-news-knp688793076","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में तालाब के आसपास से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में तालाब के आसपास से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। डीएम के निर्देश के बाद शुक्रवार को बेरी रोड स्थित तालाब के आसपास से भी अतिक्रमण हटवाया।
शुक्रवार को नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में कस्बे के बेरी रोड स्थित वैष्णो देवी माता मंदिर के समीप जेसीबी मशीन से तालाब के इर्दगिर्द अतिक्रमण हटाने के बाद उसकी खोदाई की गई। अतिक्रमणकारियों को कार्रवाई के लिए भी चेताया गया। बताया कि सदर तालाब व मनसा देवी तालाब के बाद वैष्णो माता मंदिर के समीप तालाबों में व्याप्त अतिक्रमण को हटाकर उसकी खोदाई कर साफ-सफाई कराई गई है। साथ ही तालाबों के आसपास बैरीकेडिंग की व्यवस्था कर जागरुकता के लिए बोर्ड लगाए गए हैं।
--------
गंदगी फैलाने वालों पर 500 रुपये जुर्माना
ईओ ने बताया कि तालाब के आसपास गंदगी फैलाने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। भूजल स्तर को सुधारने के लिए तालाबों की पुर्नस्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं।
---------
बमहौरी मोहल्ले के तालाब से हटवाया जाएगा अतिक्रमण
ईओ ने बताया कि जल्द ही बमहौरी मोहल्ला स्थित तालाब पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस कर्मी, लेखपाल सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।