{"_id":"614c78068ebc3eff694ef912","slug":"water-cow-adm-animal-block-orai-news-knp653859720","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम के निरीक्षण में तालाब में मिली गंदगी, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम के निरीक्षण में तालाब में मिली गंदगी, लगाई फटकार
कदौरा के सदर तालाब में लगी उगी घास फूस
- फोटो : ORAI
Link Copied
कदौरा। सदर तालाब में होने वाले सुंदरीकरण को लेकर अपर जिलाधिकारी पूनम निगम ने गुरुवार को सदर तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब में व्याप्त गंदगी को देख उन्होंने पालिका कर्मचारियों की फटकार लगाई। साथ ही जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर सदर तालाब में व्याप्त अतिक्रमण को हटवा कर सुंदरीकरण करवाने के लिए नगर पंचायत को विगत माह पूर्व निर्देश दिए गए थे। इसमें अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने तालाब के इर्दगिर्द व्याप्त कब्जों को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की थी। गुरुवार को एडीएम पूनम निगम की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों ने तालाब का निरीक्षण किया। तालाब के इर्दगिर्द खुदाई न होने एवं तालाब में व्याप्त गंदगी व घास को देख कर मौजूद पंचायत सफाई नायक इरफान सहित अन्य कर्मियों की फटकार लगाई। साथ ही दो दिन में खुदाई के साथ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेयरमैन मो. जमीर आलम ने बताया कि विगत दिनों बारिश के चलते खुदाई व घास हटाने का कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं सदर तालाब के किनारे किनारे व्याप्त अतिक्रमण हो हटवा दिया गया है। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे प्रतिपाल सिंह, तहसीलदार बलराम गुप्ता, भारत सिंह, शिवशंकर, रतनलाल, सहित पुलिस व नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।