फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Voting for the post of Pradhan is today

Jalaun News: सुनाया प्रधान पद के लिए मतदान आज

Wed, 19 Feb 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 19 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Voting for the post of Pradhan is today
कोंच। कोंच विकास खंड के गांव सुनाया में प्रधान के रिक्त चल रहे पद पर उपचुनाव 19 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। निर्वाचन अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन की देखरेख में मतदान संपन्न होगा।
विज्ञापन

कहा कि 21 फरवरी को कोंच ब्लॉक में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उपचुनाव में प्रधान पद के लिए दिलीप कुमार व मानवेंद्र सिंह के बीच टक्कर है। दिलीप का चुनाव चिह्न धान ओसाता हुआ किसान व मानवेंद्र का चुनाव चिह्न इमली है। थाना प्रभारी कैलिया राजीव कुमार वैस ने बताया कि चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। बता दें कि ब्लॉक कोंच की ग्राम पंचायत सुनाया के प्रधान योगेंद्र सिंह की नौकरी लग गई थी जिसके चलते उन्होंने पिछले दिनों ही प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed