{"_id":"5ef8dcf88ebc3e431314a860","slug":"villagers-rage-for-not-changing-transformer-orai-news-knp5681515126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीण भड़के
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। चार दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने पर रविवार देर शाम ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने मुहम्मदाबाद चौराहे पर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है पानी के लिए भीषण गर्मी व उमस में परेशान हो रहे हैं। वहीं बिजली विभाग के जेई का कहना है कि ट्रांसफार्मर स्टोर में उपलब्ध नहीं है।
डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद गांव में मुख्य मार्ग पर लगा 250 केवीए ट्रांसफार्मर चार दिन पहले फुंक गया था। जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। भीषण गर्मी के चलते बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे बेहाल है। पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। आटा चक्की न चलने से लोग आटा पिसाई के लिए परेशान है। बिजली संकट में मोबाइल चार्ज भी नहीं हो पा रहे हैं। जिससे लोगों का अपने रिश्तेदारों से संपर्क कट गया है।
जबकि विभागीय अधिकारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव के प्रेम अतरौलिया, जलील खान, ताहिर हुसैन, प्रेमनारायण, अशोक शिवहरे, विनोद, विक्रम सिंह, शहीद खान, राजकुमार आदि का कहना है कि उच्चाधिकारियों से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। वहीं बिजली विभाग के जेई पवन कुमार का कहना है कि स्टोर में ट्रांसफार्मर ही नहीं है। व्यवस्था होने पर ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।