फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers halted road construction work, claiming it was substandard.

Jalaun News: सड़क निर्माण को मानकविहीन बता ग्रामीणों ने रुकवाया काम

Sun, 29 Mar 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers halted road construction work, claiming it was substandard.
फोटो-16-सड़क का घटिया निर्माण दिखाते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
जालौन। कोंच रोड से सिकरीराजा अमरगढ़ तक सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप कराने की मांग की है।
विज्ञापन


लगभग एक दशक से सिकरीराजा गांव के लोग सड़क निर्माण के लिए परेशान थे। इसको लेकर कई बार गांव के लोग विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अब सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। कोंच मार्ग से सिकरीराजा अमरगढ़ तक लगभग तीन किमी सड़क का निर्माण 43 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। हालांकि ग्रामीण सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण संजू राजावत, महेंद्र प्रताप सिंह, आशीष कुमार, राजीव सिंह, विपिन सिंह, जितेन्द्र राजावत, आकाश भदोरिया, मानवेंद्र सिंह, पवन कुमार, राममोहन, विवेक, आदर्श आदि ने बताया कि वर्षों से सड़क बदहाल है। इस सड़क को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनावों में सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। बाद में सदर विधायक व तत्कालीन सांसद भानुप्रताप वर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने व आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चुनाव का हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग तहसील मुख्यालय, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। इसके अलावा इसी सड़क से गांव का इंटर कॉलेज भी जुड़ा हुआ है जहां आसपास के गांवों से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। जैसे तैसे सड़क का निर्माण शुरू हुआ है लेकिन सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। जरा सा हाथ लगाने पर सड़क उखड़ जाती है। सड़क की मोटाई भी सही नहीं है।

सड़क का एक बारिश तक टिके रहना मुश्किल दिख रहा है। ग्रामीण शनिवार को तहसील पहुंचे और एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के जेई सुनील आनंद ने बताया कि ग्रामीण जबरन विरोध कर रहे हैं। आरोप निराधार हैं। सड़क गुणवत्तापूर्ण बन रही है।

फोटो-16-सड़क का घटिया निर्माण दिखाते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण

फोटो-16-सड़क का घटिया निर्माण दिखाते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed