{"_id":"5da2279f8ebc3e01596657c6","slug":"villagers-counted-mp-mla-on-foot-march-orai-news-knp5193066147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा पर निकले सांसद, विधायक को समस्याएं गिनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा पर निकले सांसद, विधायक को समस्याएं गिनाई
विज्ञापन
आटा में पद यात्रा निकालते सांसद व विधायक
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/आटा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर आटा क्षेत्र की पदयात्रा पर निकले भाजपा के सांसद और विधायक के सामने कस्बे के लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। किसी ने अधूरी पड़ी गोशालाओं के कारण अन्ना मवेशियों की समस्या बताई तो किसी ने झूलते तार जन प्रतिनिधियों को दिखाए। ऐसे में सरकार की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे नेताओं ने इलाकाई लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और वहां से तुरंत आगे बढ़ गए।
बता दें कि दो अक्तूबर से भाजपा के नेता अलग-अलग क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर जनता के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा सांसद भानु प्रताप वर्मा, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, घनश्याम अनुरागी, डॉ विनोद पुरवार, आशीष मिश्रा और प्रधान आटा सत्यनारायण वर्मा आदि पार्टी नेता व कार्यकर्ता आटा क्षेत्र में पदयात्रा पर निकले थे। इस दौरान जैसे ही पार्टी के नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनानी शुरू कीं तो इलाकाई लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखनी शुरू कर दीं।
कस्बा निवासी ज्ञान सिंह व शिलाजीत ने बताया कि गली मोहल्लों में झूलते तारों का अंबार लगा है। कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। बिजली विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं। इतना ही नहीं शराब का ठेका भी लोगों की समस्या बना हुआ है। तालाब और मंदिर के पास ही ठेका खोल दिए गए हैं, जिससे आसपास काफी गंदगी बिखरी रहती है। प्रभात अहिरवार, अखिल तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में अन्ना मवेशियों की समस्या है। गोशालाएं अधूरी पड़ी है और अन्ना मवेशी किसानों की फसलें चर रहे हैं। गोपाल सेंगर के मुताबिक सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। जरा सी बारिश होते ही सड़के कीचड़ से सन जाती हैं। समस्याएं सुनने के बाद सांसद और विधायक दोनों ने ही उनका जल्द निराकरण कराने का भरोसा भी दिया।