फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,water,police,fiter,boy

नहाने गए किशोर की नहर में डूब कर मौत

Fri, 04 Jun 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
village,water,police,fiter,boy
-हस्सान का फाइल फोटो - फोटो : ORAI
कोंच। कस्बे में काली मंदिर के पीछे से निकली नहर में दोस्तों के साथ नहाने गए चौदह वर्षीय किशोर की नहर के पानी में डूबकर मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला लाजपत नगर निवासी सपा नेता नाजिर लाला मिस्त्री का चौदह वर्षीय पुत्र हस्सान शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ काली माता मंदिर धनुताल के पास नहर में नहाने गया। नहाते वक्त अचानक वह नहर में वह डूब गया। इससे अफरातफरी मच गई। घरवालों को जैसे ही जानकारी हुई तो परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने नहर में हस्सान की खोजबीन की। पर पता नहीं चला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सुरही चौकी प्रभारी मदन पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तमाम खोजबीन के बाद हस्सान नहर में झाड़ियों के बीच फंसा मिल गया। उसको तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, हस्सान बिना घरवालों को बताए दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। लाला मिस्त्री का वह इकलौता पुत्र था और घर में सभी का लाडला था। उसकी मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
आग से झुलसा युवक, गंभीर
माधौगढ़। चूल्हे से खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंगरा निवासी किसान अमित राजावत (35) शुक्रवार की सुबह चूल्हे पर खाना बना रहा था। अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी कपड़ों पर गिर गई। देखते देखते आग कपड़ों में फैल गई, जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

---
अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर
माधौगढ़। प्रवासी मजदूर का शव कुंवरपुरा माइनर में मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। शुक्रवार दोपहर मृतक के भाई मंगल ने कोतवाल को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। बता दें कि कस्बा के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी मजदूर मूलचरन कुशवाहा की बुधवार रात कुंवरपुरा माइनर में शव मिला था। शव से सौ मीटर दूर बाइक पड़ीं थी। मृतक के भाई मंगल सिंह ने कोतवाल प्रवीण कुमार यादव को तहरीर दे दी। कोतवाल का कहना है कि शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed