फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SP,police,jail,arrest

जुआ खेल रहे लोगों में विवाद के बाद हुई मारपीट

Sat, 06 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
village,SP,police,jail,arrest
महेवा। जुआ खेल रहे लोगों में पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट करने लगे। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। इसी बीच एक पक्ष के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं गांव में सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

चुर्खी थानाक्षेत्र के टिकावली गांव में शुक्रवार की शाम जुआ खेल रहे मोनू व राजू में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। इसके बाद मोनू के घर में संदिग्ध रुप से आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मोनू की तहरीर पर राजू , गजेंद्र, राम के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट ,मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं थानाध्यक्ष एसके सिंह का कहना है कि आग की घटना का मामला संदिग्ध लग रहा है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-----------------------------
एसपी से की शिकायत
जालौन। नगर के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी विधवा महिला मुन्नी ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पुत्र रहमानी का विवाह मध्यप्रदेश के भांडेर में हुआ था। 22 जून को बहू का भाई बहन को लेने उसके घर आया था। इसके बाद बहू व उसके पुत्र को लेकर चला गया था। तब से उसके पुत्र का कहीं पता नहीं लग रहा है। उसने पुत्र के गुमशुदगी की तहरीर भांडेर व जालौन कोतवाली पुलिस को दी थी। लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। न ही उसके पुत्र का पता नहीं चला। महिला ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर उसके पुत्र की तलाश कराए जाने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed