फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SDM,woman,co,man

बैठकों में महिलाओं की मौजूदगी सुनिश्चित हो: एसडीएम

Thu, 30 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
village,SDM,woman,co,man
ब्लॉक कोंच में ग्राम प्रधानों व सचिवों की बैठक लेते एसडीएम व नायब तहसीलदार - फोटो : ORAI
कोंच। एसडीएम रामकुमार ने गुरुवार को कोंच विकास खंड कार्यालय में ग्राम प्रधानों व सचिवों के साथ बैठक की। महिला प्रधानों के स्थान पर आए उनके प्रतिनिधियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम ने कहा कि यह नहीं चलेगा। सरकार की मंशा महिला सशक्तीकरण की है। लिहाजा बैठकों में महिलाओं की मौजूदगी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी बेटी के जन्म होने पर उस बेटी के नाम से पौधरोपण भी किया जाए।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र पटेल, नायब तहसीलदार विदित कुमार व बीडीओ विपिन कुमार की उपस्थिति में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दें। जिन महिला या पुरुषों ने टीके की पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई है उन्हें डोज लगवाने के लिये प्रेरित करें। साथ ही मास्क अनिवार्य रूप से लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने, बेहद जरूरी होने पर ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में सावधानी के साथ जाने के लिए भी लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्राम पंचायतों में गठित सतर्कता निगरानी समितियों को तत्पर रहने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक रखने, वृद्धा, दिव्यांग व विधवा पेंशन समेत राशन वितरण योजना का सभी पात्रों को लाभ पहुंचाए जाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में शासन की योजना अंतर्गत संचालित गोशालाओं में साफ सफाई, पानी, भूसा, चारा के समुचित इंतजाम कर गोवंशों को सर्दी से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी बेटी के जन्म होने पर उस बेटी के नाम से पौधरोपण भी किया जाए। बैठक में सचिव पवन तिवारी, सुमित यादव, वसीम खान, पूनम सिंह, शिल्पी राजपूत, नरेंद्र पटेल, प्रधान आनंद पचौरी, महेंद्र कुमार, रामबिहारी, सुनील, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed