फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,school,tractor,DM,black

बेजुबानों के भोजन के लिए 210 क्विंटल भूसा एकत्र

Fri, 13 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
village,school,tractor,DM,black
कुकरगांव में निकली भूसादान यात्रा में शामिल जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन। - फोटो : ORAI
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने डकोर विकासखंड के कुकरगांव से भूसा दान यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि सहभागिता से गोशालाओं में पशुओं के लिए भूसा का प्रबंध किया जा रहा है। यात्रा का मकसद गांव-गांव जाकर भूसा एकत्रित करना है। भूसा दान यात्रा प्रत्येक ग्राम पंचायत और मजरे में जाकर भूसा एकत्रित करेगी। इसके बाद भूसा एकत्र कर गोशालाओं तक पहुंचाया जाएगा। ताकि भूसे की कमी के कारण कोई मवेशी भूखा न रहे। उधर, दिनभर में 210 क्विंटल भूसा एकत्र हुआ।
विज्ञापन

कुकरगांव से शुरू हुई इस भूसा दान यात्रा में स्कूली बच्चों के साथ-साथ किसानों ने भी साथ दिया। पूरे गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया और भूसा दान करने की अपील की। भूसादान करने में किसान आगे आए और उन्होंने डीएम के साथ चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा दान दिया। साथ ही डीएम को आश्वासन दिया कि गांव में बनी गोशाला में भूसे की कमी नहीं होने देंगे। डीएम ने भूसादान करने वाले किसानों को सम्मानित किया। इस सम्मान में महिलाएं भी शामिल थीं। भूसा दान यात्रा जिले की सभी 574 ग्राम पंचायत और मजरों से निकाली जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में 100 क्विंटल और छोटी ग्राम पंचायत से 50 क्विंटल भूसा दान करने के लिए प्रेरित किया जाए। कुकरगांव भूसादान यात्रा में 48 ग्रामीणों ने 35 क्विंटल भूसा दान किया। समस्या आने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आप सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान, सचिव, बीडीओ, एडीओ आदि भूसादान के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को समस्याएं भी बताईं। डीएम ने दो दिन के भीतर समस्याएं निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
खुले दिल से ग्रामीणों ने किया भूसा दान
कोंच/कदौरा/माधौगढ़। विकास खंड कोंच एवं नदीगांव के गांवों में बीडीओ विपिन कुमार एवं गौरव कुमार के नेतृत्व में गांवों में भूसा दान यात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्राम जखौली में 42 क्विटंल, बसोव में 33 क्विटंल, लौना में 60 क्विटंल, फुलैला में 40 क्विंटल भूसा ग्रामीणों ने दान किया। इस दौरान सचिव वसीम खान, नरेंद्र पटेल, सुमित यादव, अनुज गुप्ता, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे। माधौगढ़ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम कुरौंती में भूसा दान यात्रा निकाली गई। सचिव प्रवीण रत्नम ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य हरौली मालती देवी, रोजगार सेवक वृजपाल सिंह, फूल सिंह आदि ने भूसा दान किया है।

उधर, कदौरा क्षेत्र में 13 ग्राम पंचायतों में भूसा दान यात्रा निकाली गई। जिसमें 260 क्विंटल भूसा मिला। ग्राम भेड़ी खुर्द में नोडल अधिकारी बृजकिशोर कुशवाहा, बवीना में ऋषभ राजपूत ने, बागी में ग्राम पंचायत अधिकारी जगत नारायण, बसरेही में जिला पंचायत सदस्य रणविजय सिंह व सचिव वंदना वर्मा, प्रधान सतीश कुमार ने किसानों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया। उधर सिरसा कलार में भी भूसा दान यात्रा निकाली गई। )संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed