फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,school,teacher,SDM,BRC

भूखे बच्चे और शिक्षक गायब देख बिफरी एसडीएम

Tue, 14 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
village,school,teacher,SDM,BRC
विद्यालय में छात्रों की कॉपी चेक करती एसडीएम मीनू राणा। - फोटो : ORAI
जालौन। विद्यालय में भूखे बच्चे और गायब शिक्षक देख एसडीएम बिफर गई। बच्चे और मौजूद एक सहअध्यापकों में से कोई भी मास्क नहीं लगाए था। यह देख एसडीएम मीनू राणा ने बीएसए को पत्र लिखकर विद्यालय की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। एसडीएम के मुताबिक पूछने पर मालूम चला कि शिक्षक बुढ़वा मंगल और प्रस्तावित धरने के चलते अवकाश पर गए थे।
विज्ञापन

एसडीएम मीनू राणा ने मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में एक शिक्षिका पूनम राजे उपस्थित मिली। जबकि अन्य स्टॉफ अवकाश पर बताया। बच्चों की उपस्थिति संख्या भी 25 थी। संख्या कम होने के बारे में पूछा गया तो शिक्षिका ने बताया कि बुढ़वा मंगल होने के कारण बच्चे उपस्थित नहीं है। उक्त समय तक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन भी नहीं बना था। जिस कारण मौजूद बच्चे भूख से बिलबिला रहे थे। जबकि रसोइया बातचीत पर मशगूल था। एसडीएम के तलाशने पर रसोईए ढूंढ कर लाए गए और आननफानन में मध्यान भोजन तैयार कराया गया। एसडीएम ने मौजूद सहअध्यापक से कहा कि वे स्वयं भी मास्क पहनें और बच्चों को भी इसकी आदत डलवाए। इसके बाद एसडीएम ने बीएसए को पत्र लिखकर विद्यालय की अव्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए नाराजगी जताई। दूसरी ओर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने बताया कि संगठन के निर्देश पर मंगलवार को 21 सूत्री मांगों को लेकर पहले से ही बीआरसी पर धरना प्रस्तावित था। शिक्षक अवकाश लेकर धरने में शामिल होने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed