फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,road,water,police,SDM

एसडीएम ने मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाया

Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
village,road,water,police,SDM
कोंच। नदीगांव रोड स्थित नया पटेलनगर के बाशिंदों की शिकायत पर एसडीएम और कोतवाल ने मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाकर सरकारी नाली खुलवाई।
विज्ञापन

बाबू पैलेस के समीप रहने वाले शैलेंद्र, अवधेश, प्रदीप, दीपक, पवन, महेंद्र, जाहर सिंह, सुंदरम, गोपाल आदि ने एसडीएम अंकुर कौशिक को शिकायती पत्र दिया। पत्र में बताया कि कॉलोनी निवासी हनुमंत ने आरसीसी पर कब्जा कर चबूतरा बना लिया है और सरकारी नाली भी बंद कर दी है। जिससे मौके पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है एवं कॉलोनीवासियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। एसडीएम को बताया कि विरोध करने पर वह गालीगलौज कर लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा है। शिकायत पर एसडीएम ने कोतवाल बलिराज शाही के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाया और चेतावनी दी कि सरकारी रास्ते या नाली पर कब्जा करने बालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---
फोटो-25-बस्तेपुर गांव में कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम मीनू राणा।
कैंप लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी
जालौन। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एसडीएम की उपस्थिति में तहसील क्षेत्र के ग्राम बस्तेपुर में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत कैंप में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, ग्राम विकास विभाग, राजस्व विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए। इसमें लोगों को इन विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण भी किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल में करीब एक सैकड़ा लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। गांव के लोगों ने जल निकासी के लिए बनाए गए नाले के बारे में शिकायत की। तो एसडीएम ने ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा। साथ ही जल निकासी के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कुठौंद बीडीओ संदीप यादव, एडीओ गिरजाशंकर,हदरुख चौकी प्रभारी दामोदर सिंह, विनय स्वर्णकार, वीरपाल, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed