फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,road,water,home,demand

सड़क के निर्माण की मांग एसडीएम से की

Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
village,road,water,home,demand
जालौन। नगर के मोहल्ला नया खंडेराव लौना रोड के बांशिदों ने एसडीएम सौरभ पांडेय को प्रार्थनापत्र देकर सड़क निर्माण की मांग की। बताया कि उनके मोहल्ले में दिनेश सोनी के मकान से रामप्रकाश दोहरे के मकान तक लगभग 60 मीटर सड़क कच्ची है। जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। बारिश के समय में जलभराव के कारण कीचड़ हो जाता है। इस दौरान अमर सिंह, रामप्रकाश, राजेश कुमार, पन्नालाल, श्रीराम आदि ने सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
मतदाता पुनरीक्षण अभियान की बैठक
जालौन। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष विवेक कुशवाहा के आवास पर कमल शक्ति संवाद एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए बैठक हुई। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सरिता कुशवाहा ने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चला रही है। मिशन शक्ति अभियान इसी का एक हिस्सा है। भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है। महिला आत्मनिर्भर बनी है। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को अत्याचार के खिलाफ लड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाए। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, राजीव मिश्रा, मीनू सेंगर, शिशुपाल, अविनाश सेंगर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
देवस्थान की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की
जालौन। ग्रामीणों ने देव स्थान की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से की। शिकायती पत्र देकर ग्रामीणों ने मांग की है कि जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। रापटगंज निवासी अर्जुन सिंह, मानसिंह, राम सिंह, अमर सिंह ने बुधवार को शिकायती पत्र देकर बताया कि औरैया मार्ग पर कारस देव का स्थान है जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिसके चलते इस स्थान पर पहुंचने वालों को परेशानी होती है। लोगों ने एसडीएम से जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने मामले की जांच राजस्व निरीक्षक को दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पत्नी की शिकायत पर पति हिरासत में
जालौन। नगर के मोहल्ला खटीकान निवासी अफसाना ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह यासीन उर्फ गोविंदा निवासी खटीकाना के साथ हुआ था। वैचारिक मतभेद के चलते दोनों लोग अलग-अलग रहते है। वैवाहिक जीवन टूटने के कारण पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व भरण-पोषण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले में उसका पति समझौता करने का दबाव बना रहा है। जब उसने मना किया तो वह अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed