{"_id":"61e99fc64f368f11f805d224","slug":"village-rain-cold-animal-closed-orai-news-knp6764101183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बनी सर्दी, महिला की मौत, पूरे दिन कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बनी सर्दी, महिला की मौत, पूरे दिन कांपे लोग
विज्ञापन
सर्द हवा के बीच शहर में निकलती छात्राएं।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/सिरसा कलार/जालौन। सर्दी का कहर जारी है। गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी के चलते लोगों को गलन भरी सर्दी से जूझना पड़ा। सुबह जबरदस्त ठंड के चलते लोग देर तक घरों में रहे। पशु-पक्षियों को भी सर्दी बढ़ने से दिक्कत होने लगी है। तापमान अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, सिरसाकलार क्षेत्र के मलथुआ गांव निवासी पूनम (42) हो गई। पति महेंद्रपाल का कहना है कि अचानक सर्दी लगी और इलाज भी कराया पर कोई फायदा नहीं हुआ। उसके दो बेटे है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
शीतलहर का असर दिनभर रहा। इस दौरान तेज हवाओं के चुभते नश्तरों से लोगों का हाल बेहाल हो गया। गर्म कपड़ों में लिपटे होने के बावजूद सर्दी का असर कम नहीं हो रहा है। बाजार भी अन्य दिनों की अपेक्षा देरी से खुले। दोपहर बाद हल्की बूंदा बांदी के चलते शाम को दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर जल्दी घर लौट गए। लगातार बढ़ रही सर्दी से जनजीवन अस्तव्यस्त होता नजर आ रहा है। पशु-पक्षियों को भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के अनिल कुमार, सूरज प्रसाद, मानसिंह आदि का कहना है कि पशु पक्षियों को सर्दी के चलते बाहर निलकने में दिक्कत हो रही है। शाम को कहीं अलाव जलता है तो गर्मी पाने के लिए पशु भी उसके आसपास एकत्रित हो जाते हैं।
------------
पांच घंटे विलंब से पहुंचीं ट्रेनें
उरई। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों पर भी है। पांचवें दिन झांसी और कानपुर से आने वाली पैसेंजर पांच घंटे विलंब से पहुंचीं। इससे झांसी और कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को सर्दी में काफी परेशानी हुई। बता दें कि गुरुवार को मुंबई से गोरखपुर संत कबीर नगर एक्सप्रेस 5 घंटे, कोच्चिवैली से गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट, मुंबई से गोरखपुर गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे 13 मिनट, पटना से इंदौर इंदौर-पटना एक्सप्रेस एक घंटे 40 मिनट विलंब से स्टेशन पहुंचीं।(संवाद)
विज्ञापन
---------
गोशाला में अलाव जलवाया
सिरसाकलार। ब्लाक कुठौंद के जहटौली गांव में सर्दी के देखते मवेशियों के लिए प्रधान योगेश कुमार ने ग्रामीणों की मदद से अस्थाई गोशाला में लकड़ी से अलाव लगाकर मवेशियों को तपाया। अलाव से जानवरों को राहत मिली।
--------------
स्टेशन रोड पर खोला नया रैन बसेरा
उरई। सर्दी को देखते हुए गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित फुटपाथ पर नगर पालिका ने एक और रैन बसेरा की व्यवस्था कराई। इसमें करीब 30 गद्दे रजाई की व्यवस्था की गई है। एडीएम पूनम निगम ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बता दें कि स्टेशन रोड स्थित फुटपाथ पर बड़ी संख्या में साधु संत व अन्य बेसहारा लोग रात को लेटते है। वह स्टेशन परिसर में बनाए गए रैनबसेरे में नहीं जाते है। इसकी शिकायत मिलने पर प्रशासन ने फुटपाथ पर ही नया रैन बसेरा खोलने का निर्णय लिया।