फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,SDM,temple,shop

घर और दुकान से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
village,police,SDM,temple,shop
जालौन। एक ही रात में चोरों ने लहचूरा गांव के तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। इससे दो दिन पहले भी इसी गांव के मंदिर के दान पात्र को चोरों ने निशाना बनाया था। लगातार चोरी की घटनाओं के चलते ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों में धावा बोला। रात में चोरों ने संतराम पांचाल की दुकान के पीछे के हिस्से की ईंटों को तोड़कर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान से लगभग 20 हजार रुपये का किराने का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर सुल्तान के बाड़ा पहुंचे। जहां चोरों ने बाड़ा की दीवार तोड़कर उसमें बंधी दो बकरे चोरी कर लीं। पशुपालक ने बताया कि बकरों की कीमत लगभग 30 हजार रुपये थी। चोरों ने दुर्गा प्रसाद के खेत को निशाना बनाया। दुर्गा प्रसाद के खेत में नलकूप लगा है। चोरों ने रात में नलकूप का स्टार्टर भी चोरी कर लिया है। पीड़ितजनों ने चोरी की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की। बताते चलें कि दो दिन पहले भी चोरों ने गांव के बाहर स्थित काली माता मंदिर के बाहर लगे दानपात्र को तोड़कर तीन हजार रुपये उड़ा दिए थे। जिसकी सूचना पुजारी ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया था। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। जिससे उनके हौसले बढ़ गए।
विज्ञापन

-----------------------
कोतवाली का वाटर कूलर खराब, फरियादी परेशान
जालौन। स्थानीय कोतवाली का वाटर कूलर खबरा है। इस कारण फरियादियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता हैं। बताते चलें कि 63 ग्राम पंचायतों के पीड़ित कोतवाली में आते हैं। जबकि रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी में कोतवाली जालौन के अलावा थाना कुठौंद, गोहन, माधौगढ़, रामपुरा तक की महिलाएं शिकायतों को लेकर आती हैं। गर्मी के मौसम में यात्रा करके आने वाले फरियादियों को पानी पीने की आवश्यकता होती है। कोतवाली में आने वाले फरियादियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगा है लेकिन वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़ा है। इसके अलावा पीने के पानी के हैंडपंप लगाया गया लेकिन वह भी उपयोग में नहीं है। इस संदर्भ में सीओ विजय आनंद ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। यदि वाटर कूलर खराब है तो उसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पट्टे का रकबा दिलाने की मांग
जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी किसान राजकिशोर ने तहसीलदार को शिकायती पत्र दिया। पत्र में बताया कि उसे सरकार की ओर से गाटा संख्या 172 क कृषि पट्टा दिया गया था। सरकार से मिले पट्टा के बगल में बनी गूल व मेड़ को तोड़ कर पड़ोसी किसान विश्वनाथ, वीरबहादुर, राजा भईया ने उनकी कृषि योग्य भूमि को अपने खेत में मिला लिया है। जिससे उनका रकबा कम हो गया है। अब वह इस संबंध में पड़ोसी किसानों से बात करता है तो वह मानने को तैयार नहीं है। उल्टा उसके साथ झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। किसान ने तहसीलदार से उसे मिले पट्टे की नाप कराकर उसे पट्टे का पूरा रकबा दिलाने की मांग की है।

------------
सीओ से की कुठौंद पुलिस की शिकायत
जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र निवासी सुनीता देवी पत्नी पप्पू ने सीओ विजय आनंद को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने मौजा निजामपुर में कुछ जमीन खरीदी थी। जिस पर उसने मुर्गी फार्म बनवाया है। निजामपुर गांव के कुछ लोगों ने मुर्गी फार्म क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि इसकी शिकायत उसने कुठौंद थाने में भी की थी लेकिन उसे भगा दिया गया। पीड़िता ने सीओ से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed