फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,co,shop,mobile

मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी

Tue, 07 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
village,police,co,shop,mobile
कदौरा। कस्बे में सोमवार की देर रात चोरों ने मोबाइल की दुकान से लाखों का माल व नगदी साफ कर दी। सुबह जब दुकानदार ने दुकान के पीछे की टिन कटी देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय मुमताज इंटर कालेज के सामने चतेला बस स्टैंड में धीरेंद्र गुप्ता की मोबाइल की दुकान हैं। सोमवार रात में वह दुकान बंद कर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान में पीछे से टिन काट कर दुकान में घुस गए और दुकान से लगभग दो लाख रुपये के मोबाइल फोन व 8 हजार नगदी पार कर दी। दुकानदार धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि दुकान से 50 मोबाइल की पैड वाले, 12 मोबाइल व 8 हजार रुपये नगद व अन्य सामान चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा है। जांच की जा रही है जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन

--------
थाने से 100 कदम की दूरी पर है दुकान
थाने से घटनास्थल की दूरी मात्र 100 कदम है। मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत है। वहीं लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्त के नाम पर खानापूर्ति करती है। वहीं हाल ही में 21 नवंबर को थाना क्षेत्र के बवीना में भी मोबाइल की दुकान पर हुई का भी अब तक खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed