{"_id":"628a7c6025d0203af10e5348","slug":"village-palika-cctv-bank-ward-orai-news-knp6982830174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा नगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को अध्यक्ष मोहम्म जमीर आलम की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इसमें नगर की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरे से होगी। इसके साथ ही नगर के विकास से जुड़े चार प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। इसमें सबसे प्रमुख वेंडिंग जोन एवं नोन वेंडिंग जोन और नए मार्केट की दुकानें बनाने के लिए बजट को पास किया गया है।
बोर्ड बैठक में सबसे पहले नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। इसके बाद अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नगर पंचायत की आय बढ़ाने के इंडियन बैंक और पानी की टंकी के पास दुकानों के निर्माण एवं नगर पंचायत कार्यालय के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। बताया कि सड़क से सब्जी मंडी का विस्थापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर को सीसीटीवी कैमरे से सुसज्जित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ होगा।
उन्होंने कहा कि सड़क एवं नालियों पर व्याप्त अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों की सूची बना ली गई हैं। कस्बे का वेंडिंग जोन एंव नान वेंडिंग पर निर्धारण किया जाएगा। बैठक में सभासदों ने भी अपने अपने वार्डों में व्याप्त समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर सभासद इश्तियाक अली, रवि प्रजापति, विजय कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
---------------------
फ़ोटो संख्या-3- गुलौली गांव में बीम के बाद 14 माह से रुका पड़ा पंचायत भवन का कार्य। संवाद
14 माह से पंचायत भवन का निर्माण बंद
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के गुलौली गांव में पंचायत भवन न होने पर शासन ने पंचायत भवन बनाने की स्वीकृति वर्ष 2019-20 में दी थी। इस पर ग्राम पंचायत ने गांव के नजदीक पंचायत भवन बनाने के लिए जगह का चयन कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। बीम भरवाने के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया। इस बीच पांच से छह लाख रुपये का भुगतान भी करा लिया। गांव के पूर्व प्रधान हातिम बेग, छन्गू बेग, फरीद खान आदि ने बताया कि गांव में अधिकारियों के न आने पर समस्या के निदान के लिए ब्लाक व तहसील तक जाना पड़ता है। बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा ने कहा कि निर्माण बंद की जानकारी की जा रही हैं। (संवाद)