{"_id":"61f6d45c46c39f313f0c2956","slug":"village-mp-river-team-up-orai-news-knp677989340","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीसरे दिन भी सिंध नदी में नहीं मिले बच्चे, जुटे रहे गोताखोर-9999","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीसरे दिन भी सिंध नदी में नहीं मिले बच्चे, जुटे रहे गोताखोर-9999
बच्चों की खोजबीन करती एनडीआरएफ की टीम।
- फोटो : ORAI
Link Copied
उरई। 28 जनवरी की शाम को सिंध नदी में नाव पलटने के बाद डूबे दोनों बच्चों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार को दिनभर मध्यप्रदेश की एनडीआरएफ की टीमें, गोताखोर और ग्रामीण जुटे रहे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के नयागांव थाना क्षेत्र के टेनगुर गांव में शुक्रवार को भागवत कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें बार्डर स्थित रामपुरा के गांवों से भी कई लोग गए थे। शुक्रवार की शाम को घर लौटते समय 10 लोगों से भरी नाव सिंध नदी में पलट गई थी। हादसे के बाद चीखपुकार सुन आसपास क्षेत्रों के ग्रामीणों ने किसी तरह आठ लोगों को बचा लिया। जबकि रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा निवासी सुभाषचंद्र का 10 वर्षीय पुत्र ओम और मध्यप्रदेश के भिंड जिले की रौना थाना क्षेत्र की हिलगुवां गांव निवासी सुखदीन की 16 वर्षीय पुत्री द्रौपदी का कुछ पता नहीं चला था। यह जानकारी मध्यप्रदेश के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की। उधर, टीमों के साथ ही ग्रामीण भी जाल डालकर बच्चों को तलाशने की कवायद में लगे हैं। देर शाम खबर लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।