{"_id":"62a38494cc18e21b53682650","slug":"village-mla-cm-block-marrage-orai-news-knp701683940","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 245 विवाह, आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 245 विवाह, आशीर्वाद
विज्ञापन
महेवा में वर वधु को आशीर्वाद देते अतिथि
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कोंच। जिले में कई स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। इसमें 245 वर-वधू दांपत्य जीवन के बंधन में बंधे। इस मौके पर अतिथियों, परिजनों और अधिकारियों ने आशीर्वाद देकर उनके सुखद जीवन की कामना की। इस मौके पर सभी वर-वधू को उपहार भी दिए गए। खंड विकास कार्यालय कोंच में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन और सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने आशीर्वाद दिया। कोंच, नदीगांव विकास खंड तथा नगर पालिका परिषद कोंच के तत्वाधान में 57 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इसमें कोंच में 26, नदीगांव में 25, चौबे पार्क कोंच में विवाह सम्मेलन में 6 जोड़ों के विवाह संपन्न हुए।
-------------------
एक जोड़े का बक्सा सीज
कोंच। खंड विकास कार्यालय कोंच परिसर में वरमाला के लिए मंच पर आए एक जोड़े को आयोजकों ने डपट कर भगा दिया। बिना शादी कराए बक्सा नंबर आठ के उस जोड़े को मंच से उतार देने के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि उक्त जोड़ा पहले से शादीशुदा था। उसको दिए जाने वाला सामान का बक्सा भी सीज कर दिया गया है।
-----------------
38 कन्याओं के हाथ पीले
कदौरा/रामपुरा/बावली। ब्लाक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमे 38 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। विवाह से पहले बैंड बाजों के साथ अगवानी हुई। वैवाहिक स्थल पर वधू पक्ष के लोगो ने दूल्हों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा ने बताया कि 34 जोड़े कदौरा ब्लाक के है। चार जोड़े नगर पालिका कालपी के है। पूर्व विधायक नरेंद्र जादौन ने नवयुगलों को आशीर्वाद दिया। माधौगढ़ और रामपुरा ब्लाक का सामूहिक विवाह समारोह संयुक्त रूप से राजा चित्तर सिंह जूदेव विद्यालय में संपन्न कराया गया। इसमें 60 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें विधायक मूलचंद निरंजन मौजूद रहे। उधर कुठौंद में ब्लॉक परिषद के मंडप में 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष धनश्याम अनुरागी और एमएलसी रमा निरंजन ने नवयुगलों को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
------------------
जालौन में 20, महेवा में 54 जोड़ों का विवाह
जालौन। ब्लाक परिसर जालौन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसमाज के 20 जोड़ों का धूमधाम से विवाह कराया गया। विवाह समारोह में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के मुख्य आतिथि और ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन ने नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बीडीओ संतराम, आशीष तिवारी छिरिया सलेमपुर, राजवीर सिंह सुढ़ार, अशोक निरंजन, श्यामसिंह प्रधान, संदीप कुशवाहा आदि मौजूद रहे। उधर विकासखंड महेवा के न्यामतपुर में दृश्यम गेस्ट हाउस में 54 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन कालपी विधायक बिनोद चतुर्वेदी पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।