{"_id":"61f434e2b8ae747cda14e9c2","slug":"village-home-sp-police-demand-orai-news-knp677634882","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते से घुसे चार, नगदी समेत चार लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के रास्ते से घुसे चार, नगदी समेत चार लाख का माल पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के गांव जीपुरा निवासी प्रदीप द्विवेदी, पत्नी संगीता व बेटे छोटू के साथ खाना खाकर कमरे में सो गए। देर रात चोर मकान के पीछे के रास्ते से छत पर चढ़ गए और सीढ़ियों से होते हुए आंगन में पहुंच गए। कमरे का ताला तोड़कर सूटकेस, बक्सा में रखे 70 हजार नकद, सोने का हार, चार चूड़ी, 8 अगूंठी, मंगलसूत्र, जंजीर सहित पायल समेत 4 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह गृहस्वामी प्रदीप द्विवेदी ने कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा देखा तो दंग रह गया। गृहस्वामी ने गोहन थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी हैं। गोहन एसओ महेश कुमार का कहना हैं कि जांच पड़ताल की जा रही हैं, शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। (संवाद)
--------------------
खंभों के बल्ब बुझाकर की चोरी
माधौगढ़। चोरों ने बिजली के खंभों में लगे बल्ब को बंद कर घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीण मंगल तिवारी, शिवनाथ प्रजापति, राजेश का कहना हैं कि पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी हैं। वही पुलिस गश्त करने नहीं आती हैं, जिससे अराजकतत्वों का गांव में हमेशा जमावड़ा लगा रहता हैं। (संवाद)
------------
घर के दरवाजे से खड़ा ट्रैक्टर चोरी
माधौगढ़। गोपालपुरा में चोर दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर (स्वराज) ले गए। ट्रैक्टर मालिक ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा निवासी विक्रम सिंह ने तीन महीने पहले ट्रैक्टर खरीदा था। दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा कर गृहस्वामी सोने चले गए। पहले से घात लगाए बैठे चोरों ने ट्रैक्टर चुरा ले गए। सुबह दरवाजे पर ट्रैक्टर न देख ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई हैं। ट्रैक्टर मालिक विक्रम सिंह सहित ग्रामीण राजू गुप्ता, नीरज तिवारी का कहना हैं कि यूपी 112 गोपालपुरा के पुल पर गश्त करती हैं। यूपी व एमपी बार्डर पर पुलिस रहने के बाद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। (संवाद)